{"_id":"61f00a209fd8da3bae67830c","slug":"statues-of-great-men-started-shining-on-the-eve-of-republic-day-firozabad-news-agr522334820","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर जमगमाने लगी महापुरुषों की प्रतिमाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर जमगमाने लगी महापुरुषों की प्रतिमाएं
विज्ञापन
फिरोजाबाद। बुधवार को गणतंत्र दिवस के जश्न को मनाने के लिए मंगलवार को सुहागनगरी पूरी तरह से सजी नजर आई। सरकारी और अर्द्ध सरकारी इमारतों को जहां रंग बिरंगी झालरों से सजाया गया। शहर में लगी महापुरुषों की प्रतिमाओं की मंगलवार सुबह नगर निगम ने सफाई कराई। वहीं शाम के समय महापुरुषों की प्रतिमाएं रंग-बिरंगी झालरों से जगमगाती नजर आई।
गणतंत्र दिवस को लेकर मंगलवार को लोग तैयारियों में जुटे रहे। सदर बाजार स्थित दुकानों पर राष्ट्रीय ध्वज लेने के लिए लोगों की भीड़ देखी गई। कोविड के कारण भले ही 31 जनवरी तक स्कूल बंद हो, लेकिन स्कूल संचालक भी गणतंत्र दिवस को लेकर तैयारियां करते दिखाई दिए। सरकारी अर्द्ध सरकारी कार्यालयों के साथ व्यवसायिक भवनों को विद्युत की रंग बिरंगी झालरों से सजाया गया था।
सुभाष तिराहा पर लगी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा, गांधी पार्क चौराहा पर लगी स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा, रसूलपुर थाने के समीप लगी दुर्गादास राठौर की प्रतिमा के साथ शास्त्री मार्केट में लगी लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा के साथ गांधी पार्क में लगी राष्ट्रपति महामहात्मा गांधी की प्रतिमाओं और उसके आसपास नगर निगम द्वारा साफ सफाई कराने के साथ ही आकर्षक रोशनी से सजाया गया था। सुभाष तिराहा से लेकर गांधीपार्क तक नगर निगम द्वारा सजावट कराने के साथ ही नगर निगम परिसर को भी विद्युत की आकर्षक रोशनी से सजाया गया था।