{"_id":"6a187d3de67ceab3310ffe0e","slug":"special-express-will-run-between-new-delhi-howrah-firozabad-news-c-25-1-agr1063-1071545-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: नई दिल्ली-हावड़ा के बीच चलेगी स्पेशल एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: नई दिल्ली-हावड़ा के बीच चलेगी स्पेशल एक्सप्रेस
Thu, 28 May 2026 11:07 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Thu, 28 May 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। भीषण गर्मी में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर रेल प्रशासन ने नई दिल्ली से हावड़ा के बीच एक-एक फेरे के लिए आरक्षित विशेष स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन नंबर 04050 (नई दिल्ली-हावड़ा) 30 मई को शाम 6:15 बजे नई दिल्ली से चलकर गाजियाबाद और अलीगढ़ होते हुए देर रात 11:58 बजे टूंडला जंक्शन आएगी। यहां 2 मिनट रुकने के बाद गोविंदपुरी, प्रयागराज, पटना और आसनसोल होते हुए अगले दिन रात 11:40 बजे हावड़ा पहुंचेगी।