फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   SP supremo's birthday today

सपा सुप्रीमो का जन्मदिन आज

Sat, 21 Nov 2015 11:27 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sat, 21 Nov 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
SP supremo's birthday today
सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव का जन्मदिवस मनाने के लिए सपाई उत्साहित हैं। सपा जिलाध्यक्ष डा. दिलीप यादव ने जन्मदिवस की तैयारियों को अंतिम रूप दिया तो कार्यक्रम में कोई कोर कसर न रखने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ मंथन भी किया। सपा कार्यालय पर सजावट के साथ जिला अस्पताल में भी इंतजामों की जानकारी ली।
विज्ञापन

 पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह का जन्मदिवस रविवार को मनाया जाएगा। शहर में जिला कार्यालय समेत अन्य स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित होंगे। सपा जिलाध्यक्ष डा. दिलीप यादव ने बताया कि सांसद अक्षय यादव के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ता जिला अस्पताल फीरोजाबाद में रक्तदान करेंगे। इसके बाद सांसद द्वारा अस्पताल में रोगियों को फल वितरित किए जाएंगे। शनिवार को सपा जिलाध्यक्ष ने कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। इसके बाद सपा कार्यकर्ता सैफई के लिए रवाना हो गए। पूर्व जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव ने बताया कि सपा सुप्रीमो ने अपने खून और कर्तव्य से पार्टी को सींचा है और उनके जन्मदिवस पर रक्तदान कर कार्यकर्ता सेवा का संकल्प लेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की।  इस दौरान कई सपा कार्यकर्ता और  नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed