फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   SP submitted memorandum to the Chief Engineer regarding electricity problem

Firozabad News: बिजली की समस्या को लेकर सपा ने मुख्य अभियंता को सौंपा ज्ञापन

Fri, 27 Sep 2024 05:11 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 27 Sep 2024 05:11 PM IST
विज्ञापन
SP submitted memorandum to the Chief Engineer regarding electricity problem
फिरोजाबाद। समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष रमेशचंद्र चंचल के नेतृत्व में सपा का प्रतिनिधि मंडल विद्युत निगम के मुख्य अभियंता से मिला। उन्होंने पिछले काफी समय से बिजली आपूर्ति व्यवस्था खराब होने पर चिंता जाहिर की। ज्ञापन सौंपते हुए बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार कराए जाने की मांग की।सपा नेताओं का प्रतिनिधि मंडल बृहस्पतिवार को विद्युत निगम के मुख्य अभियंता जीवन प्रकाश से मिला। उन्होंने ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि शहर में 24 घंटे के सापेक्ष बमुश्किल 10 से 12 घंटे बिजली ही मिल पा रही है। जबकि फिरोजाबाद शहर टीटीजोन के अंतर्गत आने के कारण 24 घंटे बिजली सप्लाई देने के आदेश हैं। उन्होंने कहा कि चूड़ी उद्योग नगरी होने के कारण बिजली नहीं होने के कारण उद्योग-धंधे प्रभावित हो रहे है।
विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी दी यदि शीघ्र ही बिजली आपूर्ति को सुचारू नहीं किया गया तो सपा धरना प्रदर्शन एवं आंदोलन करने को बाध्य होगी। इसकी जिम्मेदारी विद्युत निगम के अफसरों की होगी। सपा के प्रदेश सचिव योगेश गर्ग, वीरी सिंह प्रधान, योगेंद्र सिंह यादव सोनू, नीरज यादव, युवजन सभा जिलाध्यक्ष मोहित राठौर, मुकेश यादव, निशांत गर्ग, दीपू यादव, राजू यादव आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed