{"_id":"bc141b2e4731ac8f8b8eb3d403910a4a","slug":"sp-leaders-end-hunger-strike-after-assurance-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" सपा नेताओं के आश्वासन के बाद भूख हड़ताल खत्म ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा नेताओं के आश्वासन के बाद भूख हड़ताल खत्म
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Tue, 02 Jun 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजा का ताल के बाशिंदों का पिछले तीन दिनों से चल रहा धरना मंगलवार को भूख हड़ताल में तब्दील हो गया। आठ लोगों ने सड़क एवं नाला निर्माण की मांग को लेकर भूख हड़ताल शुरू की है। हालांकि आंदोलन स्थल पर सपा जिलाध्यक्ष डा. दिलीप यादव, एमएलसी डा.असीम यादव, जिला पंचायत के अध्यक्ष रमेशचंद्र चंचल, रामनाथ यादव आदि पीडब्ल्यूडी विभाग के अफसरों को साथ लेकर पहुंचे। उन्होंने जल निकासी को नाला निर्माण एवं सड़क निर्माण कराने का आश्वासन दिया। गिट्टी डलवाने को डंफर मंगाने के साथ ही नाला निर्माण को खुदाई प्रारंभ करा दी। इसके बाद देर शाम को भूख हड़ताल खत्म की गई।
राजा का ताल का मुख्य मार्ग काफी जर्जर एवं गड्ढा युक्त है। जलभराव एवं गहरे गड्ढों के कारण आए दिन वाहनों के पलटने की घटनाएं होतीं हैं। तीन दिनों से धरना प्रदर्शन करने के बाद भी सड़क का निर्माण होता दिखाई नहीं दिया तो लोगों ने मंगलवार से भूख हड़ताल शुरू कर दी। ग्राम विकास संघर्ष समिति के बैनर तले शुरू की गई भूख हड़ताल पर बैठने वालों में अविनाश यादव, प्रियंवदा यादव, बंटी यादव, आर्यन यादव, महेशचंद्र यादव, भुवनेश यादव, रमेशचंद्र यादव एवं मनोज यादव शामिल हैं। उन्होंने कहा जब तक प्रशासन एवं सत्ताधारी दल की ओर से सड़क, नाला निर्माण की शुरूआत नहीं की जाएगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव धर्म सिंह यादव एडवोकेट ने आंदोलन को समर्थन करते हुए कहा कि सपा के शासन में विकास को जनता तरस रही है। मुख्य सड़क से लगे करीब 40 गांव के ग्रामीण प्रभावित हो रहे हैं। राजवीर सिंह यादव ने कहा हम राजा का ताल के बाशिंदों के साथ मिलकर ईंट से ईंट बजाने का काम करेंगे। महेश पिप्पल ने कहा गांव की जनता के साथ यह अन्याय है। सुमन प्रकाश यादव ने कहा हमें ठोस आश्वासन नहीं मिलता तब तक भूख हड़ताल चलेगी। ग्रामीण रोजगार सेवक संघ के आदित्य यादव एवं समाजसेवी अनिल यादव ने कहा कि संघर्ष के बिना ही न्याय नहीं मिलेगा। मनोज यादव, रवींद्र यादव, राधेश्याम यादव, चौधरी सुधीर यादव सहित काफी ग्रामीण शामिल थे।