{"_id":"66c8d59150392c3a6f0bbc4b","slug":"sp-leader-posted-paper-leak-on-social-media-firozabad-news-c-169-1-sagr1023-131950-2024-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: सपा नेता ने पेपर लीक की सोशल मीडिया पर डाली पोस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: सपा नेता ने पेपर लीक की सोशल मीडिया पर डाली पोस्ट
Sat, 24 Aug 2024 12:01 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sat, 24 Aug 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। पुलिस परीक्षा शुरू होने के बाद ही एक सपा नेता ने फेसबुक पर अपने एकाउंट से पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने की पोस्ट डाल दी। सोशल मीडिया की निगरानी कर पुलिस टीम चौकन्नी हो गई। सर्विलांस की टीम ने छापा मारकर उसके एक करीबी को हिरासत में लिया है। पुलिस सपा नेता की तलाश में जुटी है।
शुक्रवार को जिले के छह सेंटरों पर पुलिस भर्ती परीक्षा चल रही थी। पहली पाली के परीक्षा शुरू होने के कुछ देर बाद एक सपा नेता ने अपने फेसबुक एकाउंट पर पेपर लीक होने की पोस्ट डाल दी। पोस्ट डलते ही पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया। सोशल मीडिया की निगरानी करने वाली टीम ने उसकी पोस्ट को हटाया और उसका पता निकाला। सपा नेता उत्तर थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया गया है। सर्विलांस की टीम ने उसके मकान पर छापा मार तो वह फरार हो चुका था। तभी टीम ने उसके एक करीबी को हिरासत में ले लिया। सादा कपड़ों में पुलिस टीम को देख कई लोग उन्हें एसओजी तो कई एसटीएफ बता रहे थे। पुलिस टीम ने सपा नेता के करीबी को उत्तर थाने की अभिरक्षा में दे दिया। सपा नेता की तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई हैं। मामला की गंभीरता को देखते हुए सपा नेता ने अपने एकाउंट से माफी भी मांगी।