फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   SP fielded Ruchi Yadav for the election of District Panchayat President

सपा ने जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के लिए रुचि यादव को उतारा

Sat, 22 May 2021 11:46 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
SP fielded Ruchi Yadav for the election of District Panchayat President
फिरोजाबाद। समाजवादी पार्टी ने जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए रुचि यादव पुत्र वधू वरिष्ठ सपा नेता विजेंद्र सिंह ठेकेदार को प्रत्याशी घोषित किया है। इसके साथ ही फिरोजाबाद ब्लॉक से ब्लॉक प्रमुख पद के लिए डॉ. इंद्रपाल सिंह गुर्जर को उम्मीदवार बनाया है। यह बात समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर प्रेसवार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष दुर्गपाल सिंह यादव ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव, पूर्व सांसद अक्षय यादव की सर्वसम्मति से प्रत्याशी की घोषणा की गई है। उन्होंने दावा किया कि पार्टी और उसके समर्थित 18 सदस्य उसके पास है। इसके कारण अध्यक्ष पद पर चुनाव जीतने में कोई भी परेशानी नहीं आएगी। रुचि ने पहली बार चुनाव लड़ा था। जीत हासिल की। इस मौके पर गुलाब सिंह यादव, सर्वेश यादव, संजय यादव, मंशा राम यादव, खालिद नसीर, राहुल यादव, योगेश गर्ग, आदर्श यादव, मोहित शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed