फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Sonpapadi was being prepared by giving peanuts the form of pistachios

मूंगफली को पिस्ता का रुप देकर तैयार कर रहे थे सोनपापड़ी

Fri, 22 Apr 2022 01:00 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Sonpapadi was being prepared by giving peanuts the form of pistachios
फिरोजाबाद। खाद्य सुरक्षा विभाग ने बृहस्पतिवार को थाना दक्षिण के पुलिस बल के साथ जगजीवन नगर स्थित एक सोनपापड़ी निर्माण इकाई पर छापेमारी की। यहां मूंगफली को पिस्ते का रुप देकर सोनपापड़ी के ऊपर लगाया जा रहा था। इकाई के पास खाद्य लाइसेंस भी नहीं था। इकाई को सील कर सोनपापड़ी और उसमें प्रयोग होने वाले अन्य पदार्थों के तीन नमूने संकलित कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं।
विज्ञापन

गोला के नाम से सोनपापड़ी बनाने वाले कारोबारी लक्ष्मण कुमार पर निर्माण इकाई का लाइसेंस नही मिला। गंदगी में सोनपापड़ी का निर्माण होता मिला। यहां से तेल तथा नकली पिस्ता ( रंगी मूंगफली) के नमूने भर कर प्रयोगशाला भेजे। यूनिट को सील कर दिया गया है। जिला अभिहित अधिकारी डॉ. सुधीर कुमार ने बताया कि सस्ते दाम के चक्कर में कारोबारी द्वारा कृत्रिम रंग, खराब गुणवत्ता के तेल, नकली मेवे का प्रयोग कर सोनपापड़ी का निर्माण किया जा रहा था। तेल की गुणवत्ता भी ठीक नहीं थी। जांच के लिए नमूने भेज दिये हैं। बिना लाइसेंस के कारोबार करने पर संबंधित के खिलाफ मुकदमा दायर किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed