फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Son killed his father in Firozabad

UP: दिल दहला देने वाला कांड...पिता का घोंटा गला, फिर पेचकस घोंपकर किया लाश का ऐसा हश्र; इसलिए ली किसान की जान

Fri, 22 Aug 2025 12:27 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: अरुन पाराशर Updated Fri, 22 Aug 2025 12:27 AM IST
सार

फिरोजाबादद में घर से कुछ दूरी पर ही किसान का शव मिला था। पुलिस की जांच में चाैंकाने वाला खुलासा हुआ है। पिता की बेरहमी से हत्या उसके बेटे ने ही की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Son killed his father in Firozabad
पुलिस गिरफ्त में हत्यारोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

फिरोजाबाद के थाना अरांव पुलिस ने किसान की हत्या का पर्दाफाश करते हुए उसके पुत्र को गिरफ्तार किया है। पुत्र ने ही रस्सी से गला घोंटने के बाद पेचकस घोंपकर हत्या की थी। पुलिस के सामने अपने जुर्म का इकबाल किया है। आरोपी ने पिता पर चल रहे मुकदमा के खर्च से बचने और कुछ समय बाद पूरी होने वाली करीब 2.5 लाख की एलआईसी की रकम हड़पने के लिए हत्या की थी। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया। एसपी ग्रामीण त्रिगुण बिसेन ने बताया कि गांव टोडपुर बोथरी में 14 अगस्त की रात किसान ईश्वर दयाल ( 50) की घर से सौ मीटर दूर स्थित पशुबाड़े में गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। चेहरे और गर्दन के पास धारदार हथियार से भी चोट के निशान थे। 
विज्ञापन


 

मामले में मृतक की पत्नी जमुना देवी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बेटे डोरी लाल की भूमिका पुलिस को संदिग्ध लगी। बुधवार रात पुलिस ने मृतक के पुत्र डोरी लाल को पकड़ लिया। पूछताछ में वह टूट गया। 

सीओ सिरसागंज अनिवेश सिंह ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पिता ईश्वर दयाल पर 2006 में हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ था। यह मुकदमा निर्णय के स्तर पर पहुंच गया था। मुकदमा के खर्चे के लिए पैसे की जरूरत थी। 

ये भी पढ़ें-Expressway Accident: कार के उड़े परखच्चे, लाशों की ऐसी हालत...देखने वाले कांप गए; दो लोगों की मौके पर मौत
 

पिता रुपयों लिए खेत के साथ अन्य संपत्ति को बेचने की योजना बना रहे थे। लेकिन पुत्र ने इसका विरोध किया था। इस बात को लेकर अक्सर विवाद होता था। इस दौरान आरोपी ने पिता की हत्या कर देने पर मुकदमा के खर्च से बचने और एलआईसी का पैसा हड़पने के लिए घटना को अंजाम दिया था।

ये भी पढ़ें-UP: डाॅक्टर बनने के लिए फर्जीवाड़ा...दादी के नाम से बनवाया प्रमाण-पत्र, अब पुलिस का कसेगा शिकंजा




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed