फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Somewhere down the tanks, there are now a few buckles and TTSP closed.

कहीं टंकियां खाली तो कहीं नलकूप व टीटीएसपी बंद

Fri, 28 Apr 2017 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फिरोजाबाद।
अमर उजाला ब्यूरो फिरोजाबाद। Updated Fri, 28 Apr 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
Somewhere down the tanks, there are now a few buckles and TTSP closed.
कहीं टंकियां खाली तो कहीं नलकूप व टीटीएसपी बंद - फोटो : अमर उजाला
भीषण गर्मी के मौसम में शहर के गली-मोहल्लों में पेयजल समस्या से जनता त्रस्त हो चुकी है। कहीं टंकियां न भरने से पेयजल की समस्या बनी हुई तो कहीं नलकूप व टीटीएसपी चालू न होने के कारण घरों तक पानी नहीं पहुंच रहा।
विज्ञापन

मोहल्ला इंद्रा नगर में पेयजल की गंभीर समस्या बनी हुई है। क्षेत्र में बिछी पाइप लाइन में पिछले दो माह से पानी नहीं आ रहा है। विधायक निधि से लगी टीटीएसपी भी खराब होने से जनता की समस्या बढ़ गई है। ऐसे में जनता को पानी के लिए रात-रात भर जागना पड़ रहा है। टापाकलां में जनता की प्यास बुझाने को लगे हैंडपंप दम तोड़ चुके हैं। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि नलकूप खराब होने पर गंभीर समस्या खड़ी हो जाती है।
विज्ञापन

तिलक नगर व सुभाष कालोनी में दूषित पेयजल आपूर्ति होने से जनता परेशान है। डीएम, नगर आयुक्त, महाप्रबंधक, एक्सईएन से कई बार शिकायत करने के बाद भी समस्या का निदान नहीं हुआ। शहर के सरक्यूलर रोड, हुसैनी मोहल्ला, चौकी गेट क्षेत्र में वर्षों से पेयजल की समस्या बनी हुई है। यहां नलकूप व प्राइवेट सबमर्सिबलों पर सुबह से देर रात तक लोगों की कतारें लगी रहती हैं। मोहम्मद इस्लाम ने बताया कि क्षेत्र में व्याप्त पेयजल समस्या के बारे में कई बार जिला व नगर निगम प्रशासन से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन आजतक स्थाई समाधान नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुहाग नगर सेक्टर एक भी पेयजल संकट गहरा गया है। आयुष गुप्ता, दिलीप कुमार का कहना है कि सुहाग नगर टंकी पहले दो नलकूपों से भरी जाती थी, परंतु कई दिनों से एक ही नलकूप चलता है। इस कारण टंकी नहीं भर पाती है। क्षेत्र में पूरे 24 घंटे में 10-15 मिनट ही पानी आ रहा है। नगर विधायक, जलकल विभाग के महाप्रबंधक को लिखित में शिकायत की जा चुकी है, परंतु समस्या का निदान नहीं हो सका।
बोली जनता
टापाकलां निवासी सोबरन सिंह का कहना है कि पूरे मोहल्ले में पाइप लाइन में कहीं पानी नहीं आता है। पानी के इंतजार में पूरी रात जागना पड़ता है। इंद्रा नगर निवासी अनिल कुमार का कहना है कि होली से पहले से ही पानी की समस्या बनी हुई है। विधायक निधि से टीटीएसपी लगी थी, वह भी बंद पड़ी है। सरोजदेवी का कहना है कि नलकूप आपरेटर कहता है कि फूल को वोट दिया है। अब उन्हीं से नलकूप लगवाओ, तभी पानी मिलेगा। आएदिन गाली-गलौज करता है।
टैंकरों की डिमांड में भी हुआ इजाफा
शहर में टैंकरों की डिमांड बढ़ती जा रही है। मार्च माह में जहां 30 से 40 टैंकर पानी सप्लाई होता था। वहीं अब टैंकरों की डिमांड 70 से 90 टैंकरों तक पहुंच गई है। 21 अप्रैल को 80 टैंकर, 22 को 74 टैंकर, 23 को 90 टैंकर, 24 को 76, 25 को 80, 26 को 69 तथा 27 अप्रैल को 86 टैंकरों से पानी सप्लाई हुआ। शहर में कई ऐसे मोहल्ले हैं, जहां प्रतिदिन चार से छह टैंकर प्रतिदिन भेजने पड़ रहे हैं। उसके बाद भी समस्या दूर नहीं हो रही।

शट डाउन कम होने से आपूर्ति हो रहा सुधार
हाइवे पर पिछले माह से 33 केवी लाइन शिफ्टिंग कार्य के लिए विद्युत विभाग द्वारा सुबह से शाम तक शट डाउन कर दिया जाता था। शहर के सुहाग नगर, गांधी पार्क व एसएन बिजलीघर से जुड़े चार दर्जन मोहल्लों में बिजली न न रहने से टंकियां नहीं भर पा रही थीं। शट डाउन कम होने से शहर की पेयजल आपूर्ति में भी धीरे-धीरे सुधार हो रहा है।
जलकल विभाग में समस्याओं का अंबार
गर्मी के सीजन में जलकल विभाग में बने कंट्रोल रूम में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। कंट्रोल रूम में हर रोज आधा सैकड़ा से अधिक शिकायतें दर्ज हो रही हैं। जनता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायतों के निस्तारण को जलकल विभाग की टीमें सुबह से शाम तक क्षेत्र में दौड़ रही हैं, इसके बाद भी समस्याएं कम होने का नाम नहीं ले रहीं। शुक्रवार को भी 12 बजे तक 46 शिकायतें दर्ज कराई जा चुकी थीं।


पेयजल समस्या से जूझ रहे ठार लोकमनवासी
। थाना नगला सिंघी के गांव गदलपुरा की ठार लोकमन पर लगभग दो सौ लोगों की आबादी है। इस ठार पर मात्र एक ही हैंडपंप लगा है। ऐसी स्थिति में पानी पहले भरने को लेकर ग्रामीणों में हररोज झगड़ा होता है। ग्रामीणों ने तहसील दिवस में रसूलाबाद से गांव तक पाइप लाइन की मांग की है, लेकिन ध्यान ही नहीं दियाश् गया। उन्होंने कैबिनेट मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल को भी पानी की समस्या से अवगत कराया है लेकिन आश्वासन के सिवाय कुछ नहीं मिला। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से समस्या से निजात दिलाने के लिए गुहार लगाई है। इस दौरान ओमप्रकाश, भगवंत स्वरूप हरिविलास, मोतीराम, होतीलाल, डोरीलाल, भूरीसिंह, महेंद्र सिंह, बबलू, राजवीर सिंह, दामोदर सिंह, प्रमोद बाबू आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed