{"_id":"61687047b485b416966362e8","slug":"soda-s-prices-rise-again-factory-owners-tension-increased-firozabad-news-agr5114198187","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोडा-एस के दामों में फिर से उछाल,कारखानेदारों की टेंशन बढी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोडा-एस के दामों में फिर से उछाल,कारखानेदारों की टेंशन बढी
विज्ञापन
फिरोजाबाद। कांच तैयार करने में प्रयुक्त मुख्य घटक सोडा-एस की दरें एक बार फिर से बढ़ गईं। एक माह के अंतराल में तीसरी बार हुई वृद्धि के साथ ही सोडा के दाम अब 35 रुपये प्रति किलोग्राम हो गए हैं। इससे कांच उत्पादों की कीमत में भी इजाफा होना तय माना जा रहा है।
राजस्थान से आयातित सोडा-एस के दामों में बुधवार से 2.50 रुपये प्रति किग्रा की बढ़ोत्तरी हो गई। माह जुलाई-अगस्त में सोडा के दाम 22.50 रुपये प्रति किलोग्राम थे। कांच तैयार करने में प्रयुक्त सोडा एवं अन्य केमिकल के साथ गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के कारण पखवाड़ा में कांच की दरों में लगभग 10-15 रुपये की बढ़ोत्तरी हो चुकी है।
नहीं रुक रहे दाम
सोडा एस व अन्य केमिकल के दाम बढ़ने का सिलसिला थम नहीं रहा। कांच तैयार करने में प्रयुक्त कच्चे माल की अनियंत्रित दरें चूड़ी उद्योग जगत के लिए परेशानी का कारण हैं। आखिर व्यापारियों को कब तक दर निर्धारण के बाबत संतुष्ट कर पाएंगे। -हेमंत अग्रवाल, बल्लू च्वाइस ग्लास
विज्ञापन
प्रतिष्ठा हो रही खराब
कच्चे माल की वर्तमान कीमतों ने कांच उद्योग को चौपट कर दिया है। आये दिन कांच उत्पादों की कीमत तय करने से विदेश अथवा देश के व्यापारियों की नजर में भी फिरोजाबाद उद्योग जगत की प्रतिष्ठा भी प्रभावित हो रही है। -अभिषेक मित्तल चंचल माउथ ब्लोइंग इंडस्ट्रीज