फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Six thousand elderly people are waiting for pension

Firozabad News: छह हजार बुजुर्गों को पेंशन का इंतजार

Fri, 15 Nov 2024 01:23 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 15 Nov 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
Six thousand elderly people are waiting for pension
फिरोजाबाद। जिले के छह हजार बुजुर्गों के बैंक एकाउंट में सात माह से अधिक समय बीत गया, लेकिन पेंशन की धनराशि नहीं पहुंच सकी। गरीब परिवारों के बुजुर्ग कभी बैंक तो कभी जिला मुख्यालय विकास भवन स्थित समाज कल्याण विभाग के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। विभागीय स्टाफ शीघ्र ही पेंशन आने का आश्वासन देकर लौट रहे हैं। क्या विभाग के जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान देंगे।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की ओर से साठ वर्ष से अधिक आयु के गरीब तबके के बुजुर्गों को एक हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन दिए जाने का प्रावधान है। जिले में करीब 67 हजार लाभार्थियों के खातों में पेंशन की धनराशि भेजी जाती है। नए वित्तीय वर्ष के लिए आवेदन करने वाले छह हजार आवेदकों को उम्मीद थी कि दिवाली से पूर्व उनके बैंक खाते में पेंशन की धनराशि आ जाएगी। लेकिन दिवाली निकल गई उनके खातों में अभी तक पेंशन की धनराशि नहीं आ सकी। बेचारे बुजुर्ग कभी बैंक तो कभी समाज कल्याण विभाग के दबरई चक्कर लगाने को मजबूर है। इनकी संख्या एक दो नहीं बल्कि पूरी छह हजार है। जिनके खातों मेेें अभी तक पेंशन की धनराशि नहीं पहुंच सकी है।
विज्ञापन

पेंशन को आवेदन करने वाले सुहागनगर निवासी राजेंद्र सिंह का कहना है कि आवेदन तो 2023 में कर दिया था। लेकिन 2024 के दस माह बीत गए लेकिन अभी तक पेंशन की धनराशि नहीं आ सकी है। वीरमती देवी भी पेंशन नहीं आने के कारण परेशान दिखाई दीं। उनका कहना था कि विभाग के लोग पेंशन शीघ्र ही आने की बात कहकर लौटा देते हैं। इसके कारण वह बैरंग लौटने को मजबूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन



595 आवेदन तहसीलों एवं ब्लॉकों में लंबित
फिरोजाबाद। वृद्धावस्था पेंशन को आवेदन करने वाले 595 आवेदकों के आवेदन पत्र अभी तक तहसीलों एवं ब्लाॅकों में जांच के नाम पर ही अटके हुए हैं। इस तरह की स्थिति देखने को मिल रही है। आवेदकों को घर पर टीम के आने का इंतजार है। संवाद



-जिले से 72 हजार वृद्धावस्था पेंशन के लाभार्थियों की स्वीकृति करके शासन को भेज दी है। 67 हजार के बैंक खातों में पेंशन की धनराशि की दूसरी किस्त आ गई है। करीब छह हजार लोगों की अटकी हुई है, इसका निस्तारण लखनऊ स्तर पर ही होगा।
सूर्य कुमार मिश्रा, जिला समाज कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed