फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Six-lane construction land taken, not given compensation

सिक्स लेन निर्माण को भूमि ली, नहीं दिया मुआवजा 

Sun, 15 May 2016 10:42 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sun, 15 May 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
Six-lane construction land taken, not given compensation
भूमि अधिग्रहण का मुआवजा मांगते किसान
सिक्स लेन में भूमि अधिग्रहण के बावजूद मुआवजा नहीं मिलने और लेखपाल की धमकी से आक्रोशित किसानों ने ग्राम राजा का ताल में रविवार को अनशन शुरू कर दिया। लेखपाल के खिलाफ नारेबाजी की। चेतावनी दी यदि शीघ्र समस्याओं का निदान नहीं किया गया तो भूख हड़ताल की जाएगी। 
विज्ञापन

सिक्स लेन के लिए भूमि अधिग्रहण के बाद मुआवजा नहीं दिए जाने के कारण अलीनगर कैंजरा सहित नगला गोला, कांशीराम कालोनी, जरौली कलां के किसानों ने अनशन शुरू कर दिया। प्रदर्शन के दौरान अजय कुमार ने कहा कि मेरी खसरा संख्या 180 का जुड़ा भाग को सिक्स लेन में प्रशासन ने अधिग्रहीत कर लिया लेकिन मुआवजा अभी तक नहीं मिला है। वहीं इसी के सहखातेदार जगदीश प्रसाद पुत्र छेदीलाल निवासी अलीनगर कैंजरा को मुआवजा दिया गया है। उन्होंने कहा कि किसानों ने मुआवजे की मांग क्षेत्रीय लेखपाल से की तो उन्होंने किसानों को गोली मारने तक की धमकी दे डाली। उन्होंने कहा कि लेखपाल ने जबरन हमारी भूमि पर कब्जा कर लिया है। लेखपाल की मनमानी की शिकायत एसडीएम सदर एवं डीएम से की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि एनएचएआई के अधिकारियों ने मुआवजा की धनराशि जिला प्रशासन को दे दी है लेकिन किसानों को प्रशासन मुआवजा नहीं दे रहा है। किसानों ने चेतावनी दी यदि शीघ्र मुआवजा राशि नहीं दी गई तो भूख हड़ताल की जाएगी। अनशन करने वालों में अजय कुमार, संजू देवी, श्यामवीर सिंह, मुकेश कुमार, मोहन देवी, भगवानदास, श्याम सुंदर, लखमीचंद्र, दयाकिशन, दामोदर सिंह, जयनरायन, सीताराम, विकास कुमार, प्रमोद कुमार, विनीता देवी, मंजू देवी, जशोदा देवी, रामश्री, ममता देवी, मोहन देवी आदि प्रमुख हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed