{"_id":"3d3da2652f65e18c845f891bb863aa34","slug":"sirsaganj-tehsil-memorandum-handed-to-protest-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरसागंज तहसील के विरोध में सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरसागंज तहसील के विरोध में सौंपा ज्ञापन
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Fri, 05 Jun 2015 09:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्याय पंचायत केसरी को तहसील शिकोहाबाद में रखे जाने की मांग को लेकर लोगों ने प्रदर्शन कर एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
तहसील पर प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने भी ग्राम पंचायत केसरी, स्यारमऊ, हरगनपुर, स्यारमऊ रामलाल, डंडियामई व कटौरा बुजुर्ग के निवासियों का समर्थन करते हुए प्रदर्शन में भाग लिया। लोगों का कहना था कि प्रदेश सरकार ने नवीन तहसील सिरसागंज का सृजन नियमों, कानून, भौगोलिक व परिवहन संबंधी व्यवस्थाओं को अनदेखा कर किया है। यह ग्राम पंचायतें तहसील शिकोहाबाद से मात्र 5-6 किमी की दूरी पर हैं। इसके साथ ही यह फीरोजाबाद-शिकोहाबाद विकास प्राधिकरण की सीमाओं में पड़ती है। शिकोहाबाद तहसील आने के लिए परिवहन की सुविधा सुलभ है। ऐसी स्थिति में आमजन के हित को ध्यान में रखते हुए नवीन तहसील सिरसागंज के गठन के प्रस्ताव को वापस किया जाए। न्याय पंचायत केसरी को तहसील शिकोहाबाद में रखे जाने की मांग भी की गई। इस संबंध में राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम चंद्रभान सिंह को सौंपा। ज्ञापन देने वालों में बार अध्यक्ष अशेक कुमार यादव, प्रधान अवधेश यादव, राममोहन शर्मा, प्रधान रामनिवास, प्रधान रूपादेवी व प्रधान प्रेमचंद्र आदि शामिल थे।
फोटो परिचय- तहसील शिकोहाबाद पर प्रदर्शन करते न्याय पंचायत केसरी के निवासी। फोटो संख्या पी-101
राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम चंद्रभान सिंह को सौंपतें हुए। फोटो संख्या पी-102