{"_id":"6953d438e6a1186c350e1593","slug":"sikh-community-takes-out-prabhat-pheri-in-tundla-firozabad-news-c-169-1-sagr1026-164152-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: टूंडला में सिख समाज ने निकाली प्रभात फेरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: टूंडला में सिख समाज ने निकाली प्रभात फेरी
Tue, 30 Dec 2025 07:01 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 30 Dec 2025 07:01 PM IST
विज्ञापन
फोटो-106
संवाद न्यूज एजेंसी
टूंडला। सिखों के दसवें गुरु, साहिब श्रीगुरु गोबिंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर शहर में भक्ति और उत्साह का माहौल शुरू हो गया है। मंगलवार से सिख समाज द्वारा भव्य प्रभात फेरियां निकालने का सिलसिला प्रारंभ हुआ, जिससे पूरा वातावरण गुरुबाणी के स्वरों से गुंजायमान हो उठा।
गुरुद्वारा सिंह सभा के प्रधान मनप्रीत सिंह कीर ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरु साहिब के जन्मोत्सव की खुशी में मंगलवार से प्रभात फेरियां शुरू की गई हैं। यह प्रभात फेरियां तीन जनवरी तक प्रतिदिन सुबह शहर के विभिन्न मार्गों से निकाली जाएंगी। संगत टोलियां बनाकर गुरु की महिमा का गुणगान करते हुए चल रही हैं।
प्रभात फेरियों के समापन के बाद चार जनवरी को गुरुद्वारे में प्रकाश उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा।
प्रकाशोत्सव पर सुबह अरदास और शबद-कीर्तन के साथ विशेष दीवान सजेगा। कीर्तन के उपरांत गुरु का अटूट लंगर वितरित किया जाएगा। इसके साथ ही शाम को गुरुद्वारे को दीपमालाओं और फूलों से भव्य रूप से सजाया जाएगा। प्रकाश पर्व की खुशी में बच्चों और युवाओं द्वारा आकर्षक आतिशबाजी भी की जाएगी।
विज्ञापन
प्रभात फेरी में सरदार बलवीर सिंह पम्मी, सरदार हरपाल सिंह, मनमोहन सिंह, इंदरपाल सिंह, कुलविंदर सिंह, सैंकी, लक्की, बब्बी, गुडि़या आदि शामिल रहे।