फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Siege to the police station is not reporting

रिपोर्ट दर्ज न होने पर थाने का घेराव

Sat, 18 Jul 2015 11:38 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sat, 18 Jul 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
Siege to the police station is not reporting
शिकोहाबाद। शुक्रवार रात भारी बारिश के चलते विद्युत खंभे में उतरे करंट से छात्र की मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। शनिवार की सुबह परिवारीजन थाने में विद्युत विभाग के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने गए, रिपोर्ट दर्ज करने में देरी होने पर व्यापार मंडल व कांग्रेसी नेता भी आ गए। इसके चलते उन्होंने थाने का घेराव किया गया। विद्युत विभाग द्वारा दिया जा रहा एक लाख रुपये का चैक भी परिवारीजनों ने लेने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम तेज बारिश के दौरान मोहल्ला मिश्राना निवासी प्रवीन सविता का पुत्र सोमेश उर्फ सोनू साइकिल से बड़ा बाजार स्थित मटसैना गिफ्ट सेंटर के निकट से गुजर रहा था। वहां लगे बिजली के खंभे में आ रहे करंट की चपेट में आने से सोनू पानी में गिर गया। छात्र को गिरता देख दुकानदार तुरंत उसे बचाने दौड़े। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। शनिवार सुबह 8 बजे परिवारीजन थाने में विद्युत विभाग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे। उनके साथ कांग्रेस के नगराध्यक्ष विवेक चड्डा, आशीष तिवारी, चंद्रकांत यादव, गोपाल सिंह आर्य एवं अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद थे। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजीव अग्रवाल, व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष योगेश गुप्ता, सरदार चरन सिंह चन्नी, हर्ष ठाकुर आदि भी आ गए। करीब दो घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी मामला दर्ज न होने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हंगामा करते हुए थाने का घेराव किया। इसके चलते कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई। घेराव की सूचना पर उपजिलाधिकारी चंद्रभानु सिंह और सीओ श्यामकांत भी थाने पहुंचे। बाद में हंगामा बढ़ता देख एसडीएम और सीओ ने मृतक छात्र सोनू के बाबा कल्लू सविता से अलग जाकर बात कर मामला तुरंत दर्ज करने का आश्वासन दिया, तब जाकर हंगामा शांत हुआ। कल्लू सविता की तहरीर पर एसडीओ तथा अवर अभियंता के विरुद्ध लापरवाही बरतने की रिपोर्ट दर्ज की गई। थाने में विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता प्रमोद त्रिवेदी ने मृतक छात्र सोमेश उर्फ सोनू को विभाग की ओर से एक लाख का मुआवजा देने को कहा। इसके उपरांत मृतक के बाबा कल्लू सविता को बुलाकर जब एक लाख का चैक दिया गया, तो उन्होंने लेने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed