{"_id":"5d5eb3c846df23cf9dee32bb820fb19b","slug":"siege-of-guilty-officials-for-action-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोषियों पर कार्रवाई के लिए अधिकारियों का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोषियों पर कार्रवाई के लिए अधिकारियों का घेराव
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Fri, 05 Jun 2015 09:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोकशों द्वारा हिंदूवादी नेताओं पर हमले का मामला आलाअधिकारियों तक पहुंच गया। विधायक समेत अन्य हिंदूवादी संगठनों समेत कई नेताओं ने जिलाधिकारी और एसएसपी का घेराव करते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।
हिंदूवादी नेताओं के साथ सदर विधायक मनीष असीजा शुक्रवार दोपहर डीएम और एसपी से मिले। दोषी पुलिसकर्मियों के निलंबन के साथ गोवंश तस्कारों पर कठोर कार्रवाई की मांग की। नारखी पुलिस ने घायल हिंदूवादी नेताओं का मेडिकल कराते हुए मामला दर्ज कर लिया है। बता दें कि गोरक्षा के लिए गोकशों से भिड़ने पर नारखी क्षेत्र में हिंदूवादी नेताओं पर हमला हुआ था। नगला अमान के समीप हिंदूवादी संगठन के नेताओं की पिटाई और पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने पर शुक्रवार को भी भाजपा नेताओं के साथ हिंदूवादी संगठनों में आक्रोश दिखाई दिया। एसपी के आदेश पर पुलिस ने देर रात हिंदूवादी नेता दुर्गेश की तहरीर पर नगला अमान निवासी रवि और मनोज को नामजद करते हुए करीब दस लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया, लेकिन घटना के 24 घंटे बीत जाने के बाद हिंदूवादी नेता राकेश और योगेश का जिला अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण कराने की सुध नहीं ली।
इसको लेकर हिंदूवादी नेता जिला अस्पताल पहुंच गए। सीएमएस से मुलाकात करने के साथ ही मेडिकल कराने की मांग की। हालांकि मजरूमी चिट्ठी न होने पर सीएमएस ने भी हाथ खड़े कर दिए। नगर विधायक मनीष असीजा ने डीएम और एसपी से फोन पर बात की तब कहीं जाकर पुलिस ने घायल हिंदूवादी नेता योगेश और राकेश का मेडिकल कराने जिला अस्पताल पहुंची। उधर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और दोषी पुलिसकर्मियों के निलंबन की मांग को लेकर नगर विधायक मनीष असीजा, पूर्व जिलाध्यक्ष डा. लक्ष्मी नारायन यादव, रमाकांत उपाध्याय, पिंकी चक, दुर्गेश वर्मा आदि नेताओं ने डीएम व एसपी से मुलाकात की। डीएम व एसपी ने जांच उपरांत कार्रवाई का अश्वासन देकर मामले को शांत कराया।