{"_id":"5784fbcc4f1c1b117a13e494","slug":"siddhckr-corporation-introduced-legislation-with-gtyatra","type":"story","status":"publish","title_hn":"घटयात्रा के साथ सिद्धचक्र महामंडल विधान शुरू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घटयात्रा के साथ सिद्धचक्र महामंडल विधान शुरू
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
Updated Tue, 12 Jul 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
घटयात्रा के साथ सिद्धचक्र महामंडल विधान शुरू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैन समाज का अष्टान्हिका महापर्व मंगलवार से शुरू हो गया। शहर के अलग-अलग जैन मंदिरों में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। महापर्व में शहर के श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर गांधी नगर और दिगंबर जैन मंदिर कटरा में सिद्धचक्र महामंडल विधान की शुरुआत विधिविधान से की गई। इस मौके गाजेबाजे के साथ घटयात्रा निकाली गई। छप्पन कुमारियों का जुलूस निकाला गया।
कटरा जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान में सुबह छप्पन कुमारियों ने घटयात्रा धूमधाम से निकाली गई। भगवान महावीर के जयकारों से राहें गुंजायमान हो उठीं। विभिन्न मार्ग होते हुए घट यात्रा चंद्रप्रभु मंदिर पहुंची। यहां मंगल कलशों में शुद्धि के लिए जल लिया गया। संयोजक राजलक्ष्मी के दिशा निर्देशन में यात्रा पुन: कटरा मंदिर पहुंची। विधायक मनीष असीजा ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत कराई। चित्र अनावरण अनूपचंद्र जैन एडवोकेट ने किया। दीप प्रज्ज्वलन धीरेंद्र कुमार ने किया। इस दौरान निर्मला जैन, निर्मल जैन, चंद्र सैन जैन, प्रवीन जैन, मोनू जैन, मुन्नालाल जैन, सर्वेश जैन, रेनू जैन, मोनू जैन आदि मौजूद रहे।
इधर, पार्श्वनाथ जिनालय गांधी नगर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का शुभारंभ जयप्रकाश जैन ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। पहले दिन विधानाचार्य मुनेंद्र कुमार जैन ने सिद्ध भगवान की पूजा अर्चना कराई। पंचमेरू, नंदीश्वर द्वीप की भी पूजा अर्चना की गई। विधान के आठ अर्घ्य जिनेंद्र भगवान को समर्पित किए गए। इससे पूर्व महावीर जैन के आवास से जैन मंदिर तक घटयात्रा निकाली गई। इस दौरान यज्ञ नायक महावीर प्रसाद जैन बजाज, सौधर्म इंद्र अमित जैन, पंकज जैन, गुलाब चंद्र जैन, सुरेशचंद्र जैन, हरिशचंद्र जैन, राजेश जैन सरल, जिनेंद्र कुमार जैन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
नसियाजी मंदिर में भगवान नेमीनाथ का निर्वाण महोत्सव मनाया
फीरोजाबाद (ब्यूरो)। नसियाजी मंदिर में 22वीं तीर्थंकर नेमिनाथ भगवान का निर्वाण लाड़ू चढ़ाया गया। श्रद्धालुओं ने 22 किलों का निर्माण लाड़ू श्रीजी को समर्पित किया। इससे पूर्व छह बजे जिनेंद्र भगवान का जिन अभिषेक भक्तिभाव से किया गया। इस दौरान रतन जैन, सुमत प्रकाश जैन, जिनेंद्र कुमार जैन, रमेशचंद्र जैन, नवीन, इंद्र कुमार, अशोक जैन आदि उपस्थित रहे।
भविष्य में जो पाना है, उसे वर्तमान में करना होगा: मुनिश्री
फीरोजाबाद (ब्यूरो)। श्री छदामीलाल जैन मंदिर में आयोजित धर्मसभा में आचार्य विनम्र सागर जी महाराज ने कहा कि मन का निर्माण करना जरूरी है। इसके बाद वह कैसे किसी भी विधि से किया जाए। आचार्यश्री ने कहा कि मौत और मौज के चयन के लिए हम स्वयं जिम्मेदार होते हैं। अंत में आचार्यश्री ने कहा कि प्रकृति का यह अटल सिद्धांत है कि भविष्य में जो हमें पाना है। उसे वर्तमान में कर दिखाना होगा। जो वर्तमान में दिव्य इंसान नहीं हुआ वो भविष्य में देव भी नहीं बन सकता है।