फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Show on the faces of the future dream

चेहरों पर भविष्य बनाने का दिखा ख्वाब

Sat, 28 May 2016 11:21 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sat, 28 May 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
Show on the faces of the future dream
सीबीएसई 10 का रिजल्ट आने के बाद चहकती छात्राएं
सीबीएससी बोर्ड ने क्लास 10 वीं का परीक्षा परिणाम शनिवार को को घोषित कर दिया। सुबह से छात्र-छात्राओं में उत्साह देखने को मिला। रिजल्ट में काफी देर होने की वजह से छात्र काफी उदास हुए। 10 सीजीपीए पाने वाले छात्र-छात्राओं के चेहरों पर खुशी थी तो भविष्य बनाने के ख्वाब। 
विज्ञापन

सीबीएससी बोर्ड का 10 वीं का परीक्षाफल घोषित हुआ तो छात्रों के चेहरों पर मुस्कान आ गई। 10 सीजीपीए पाकर छात्र-छात्राओं ने अपनी काबलियत का दावा किया। वहीं, अन्य सीजीपीए पाने वाले स्कूली छात्र-छात्राओं में गजब का उत्साह देखने को मिला। छात्र एक दूसरे को गले मिलकर बधाई दे रहे थे। वह एक दूसरे का मुंह मीठा कराया जा रहा था। छात्र स्कूल और कोचिंग सेंटर पर भी पहुंचे। वहां भी जश्न का माहौल रहा। शिक्षकों ने छात्र छात्राओं को आशीर्वाद दिया। इस बार जिले में करीब 40,12 स्टूडेंट्स ने सीबीएसई बोर्ड की 10 वीं  क्लास की परीक्षा दी थी। 
विज्ञापन


परीक्षा परिणाम ने कराया इंतजार  
10 वीं क्लास का परीक्षा परिणाम घोषित करने के लिए सीबीएसई बोर्ड ने दोपहर करीब 12 बजे का समय दिया। पूरे साल की मेहनत का परिणाम जानने के लिए छात्र-छात्राएं बेताब दिखे। सुबह 12 बजे से स्कूलों में भीड़ दिखना शुरू हो गई थी। लेकिन परीक्षा परिणाम करीब 1.30 बजे आना शुरू हुआ। वेबसाइट फिर से रुक गई। रिजल्ट को जानने के लिए स्टूडेंट्स काफी मेहनत करते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोबाइल पर मुश्किल से आया रिजल्ट
परीक्षा परिणाम को जानने के लिए जो छात्र मोबाइल पर कोशिश करते रहे। उन्हें काफी देर तक रिजल्ट नहीं मिल सका। काफी देर तक माथापच्ची करने के बाद स्टूडेंट्स साइबर कैफे की ओर दौड़ लगाते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed