{"_id":"1061375a36ee440d083b7d92f1cbeb82","slug":"shopkeeper-protest-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानदाराें ने किया विराेध्ा-हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानदाराें ने किया विराेध्ा-हंगामा
ब्यूराे, अमर उजाला, फिराेजाबाद
Updated Sat, 20 Dec 2014 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कारखानेदारों द्वारा चूड़ी के तोड़े पर की गई छह रुपये मूल्यवृद्धि के विरोध में चूड़ी दुकानदारों ने इमामबाड़ा चौराहे पर हंगामा एवं नारेबाजी की। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने समझा-बुझाकर दुकानदारों को शांत कराया। बाद में, दो दर्जन से अधिक व्यापारी डीएम से वार्ता करने पहुंचे। दुकानदारों का पक्ष सुनने के बाद डीएम ने कारखानेदारों के साथ वार्ता कर समस्या का निदान कराने का आश्वासन दिया।
इमामबाड़ा चौराहे पर शनिवार दोपहर दो बजे बड़ी संख्या में चूड़ी दुकानदार एकत्रित हो गए। दुकानदारों में गैस की रेट बढ़ोत्तरी के नाम पर चूड़ी के तोड़े पर कारखानेदारों द्वारा मनमाने रूप से की गई मूल्यवृद्धि का विरोध जताया। दुकानदारों ने हंगामा एवं नारेबाजी करते हुए चौराहे पर तोड़े फोड़ कर विरोध प्रदर्शन किया। दुकानदारों का कहना था कि कारखानेदारों की मनमानी से कांच उद्योग रसातल में जा रहा है। हजारों दुकानदारों के साथ-साथ लाखों श्रमिक बेरोजगार हो रहे हैं। कारखानेदार एक कमरे में बैठकर रेट बढ़ाकर जबरन थोप देते हैं। समस्या भी नहीं सुनी जाती है। चूड़ी दुकानदार करीब घंटे तक चौराहे पर विरोध प्रदर्शन करते रहे। हंगामे की सूचना पर थाना दक्षिण और रसूलपुर पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा। पुलिस ने आक्रोशित दुकानदारों को शांत कराया। बाद में, दुकानदार अपनी समस्या लेकर डीएम कार्यालय पहुंचे। चूड़ी दुकानदारों ने अपना पक्ष रखते हुए डीएम से कहा कि कारखानेदार गैस की रेट बढ़ोत्तरी के नाम पर जबरन छह रुपये बढ़ा दिए हैं। इससे 70 प्रतिशत चूड़ी दुकानदार प्रभावित हो रहे हैं। यदि कारखानेदारों की मनमानी पर अंकुश नहीं लगाया तो चूड़ी उद्योग बर्बाद हो जाएगा। दुकानदारों की समस्या सुनकर डीएम ने दुकानदारों को लिखित में ज्ञापन देने की बात कही। डीएम ने कहा कि कारखानेदारों और दुकानदारों के बीच जल्द वार्ता कराकर समस्या का हरसंभव निदान कराया जाएगा।
मौके पर मोहम्मद अली, सौरभ गुप्ता, मुन्नवर खान, दिलशाद खान, नईम खान, अनिल मैनेजर, मनोज गुप्ता, विवके अग्रवाल, सत्यदेव गुप्ता, मौह. इशरार, आजाद अन्सारी, अजय गुप्ता, महेश अग्रवाल, गोविन्द बाबू, महेन्द्र जैन, अतुल जैन उपस्थित थे।