फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Shikshamitra and Dhaba operator died in a road accident

सड़क हादसे में शिक्षामित्र एवं ढ़ाबा संचालक की मौत

Sat, 22 May 2021 11:40 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Shikshamitra and Dhaba operator died in a road accident
जसराना (फिरोजाबाद)। एटा से लौट रहे ढाबा संचालक की कार पाढ़म नदी पुल के पास गाय से टकरा गई। गाय से टकराने के बाद कार खाई में पलट गई। हादसे की सूचना पर पुलिस कार सवार चार लोगों को सीएचसी लेकर आई। जहां दो को मृत घोषित कर दिया जबकि दो का गंभीर अवस्था में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

थाना जसराना के गावं नगला घनी निवासी ढाबा संचालक प्रवेश कुमार (46) पुत्र राजबहादुर खुदादादपुर निवासी अपने शिक्षामित्र साथी विनय यादव (42) पुत्र माखन सिंह एवं मैनपुरी निवासी दिनेश, थाना रिजोर एटा के गांव प्रतापपुर निवासी कल्लू पुत्र महेंद्र सिंह के साथ अपनी कार से एटा से रात्रि में लौटकर अपने पटीकरा पुल के पास मौजूद ढाबे पर आ रहे थे। एटा शिकोहाबाद मार्ग पर मौजूद अरिंद नदी पर बने पुल के पास कार के सामने गाय आ गई। अचानक गाय को सामने देख कार अनियंत्रित होकर कार पेड़ से जा टकराई। पेड़ से टकराने के बाद कार खाई में पलट गई। हादसे की जानकारी होने पर आसपास के लोगों के साथ पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को कार से बाहर निकालकर सीएचसी भेजा। जहां हालत गंभीर होने पर कल्लू एवं दिनेश को रेफर कर दिया जबकि प्रवेश एवं विनय को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृत घोषित करने पर दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी निरीक्षक बीडी पांडेय ने बताया घायलों को उपचार के लिए भेजा गया है जबकि मृतकों को पीएम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed