फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Shikohabad JS University Chancellor Dr Sukesh Yadav questioned for three hours in jail In fake degree case

जेएस यूनिवर्सिटी: जेल में कुलाधिपति से तीन घंटे पूछताछ...इन सवालों के मिले जवाब, फर्जी डिग्री का खुलेगा राज

Thu, 03 Apr 2025 07:48 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: अरुन पाराशर Updated Thu, 03 Apr 2025 07:48 PM IST
सार

फर्जी डिग्री प्रकरण में फंसी शिकोहाबाद की जेएस यूनिवर्सिटी पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। पुलिस ने जयपुर जेल में बंद कुलाधिपति और रजिस्ट्रार से पूछताछ की। इस दाैरान पुलिस ने तीन घंटे तक फर्जी डिग्री से जुड़े सवालों के जवाब तलाशे।

विज्ञापन
Shikohabad JS University Chancellor Dr Sukesh Yadav questioned for three hours in jail In fake degree case
जेएस यूनिवर्सिटी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

फर्जी डिग्री प्रकरण में जयपुर जेल में बंद जेएस यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति डॉ. सुकेश यादव एवं रजिस्ट्रार नंदन मिश्रा से पूछताछ करने के लिए शिकोहाबाद पुलिस जयपुर जेल पहुंची। फिरोजाबाद न्यायालय से अनुमति मिलने के बाद थाना शिकोहाबाद से एक उप निरीक्षक एवं एक अन्य पुलिसकर्मी जयपुर रवाना हुए। जयपुर सूत्रों के अनुसार जेल में उप निरीक्षक ने दोनों ही आरोपियों से थाना शिकोहाबाद में दर्ज केस से संबंधित तीन घंटे तक पूछताछ की।
विज्ञापन


 

शारीरिक शिक्षक अध्यापक भर्ती परीक्षा-2022 जयपुर में जेएस यूनिवर्सिटी की बीपीएड की फर्जी डिग्रियां पकड़ी गई थीं। इस मामले में जयपुर एसओजी ने कुलाधिपति एवं रजिस्ट्रार नंदन मिश्रा को जेल भेज दिया था। जेएस यूनिवर्सिटी का फर्जीवाड़ा उजागर होने के बाद फिरोजाबाद जनपद ही नहीं, बल्कि बुलंदशहर जनपद के छात्रों ने भी थाना शिकोहाबाद में आकर जेएस यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति, रजिस्ट्रार समेत डॉ. पीएस यादव, डॉ. गौरव यादव, उमेश मिश्रा समेत अन्य स्टाफ के खिलाफ दो केस दर्ज कराए थे। इसमें पुलिस ने सामूहिक गिरोहबंद अधिनियम के तहत केस दर्ज किए हैं।

ये भी पढ़ें -  आगरा में बड़ी वारदात: युवक ने भाई की साली को मारी गोली, फिर खुद को उड़ाया...दोनों की मौत से मचा कोहराम
विज्ञापन
विज्ञापन

यूनिवर्सिटी प्रशासन द्वारा पुलिस के नोटिसों का संतोषजनक जवाब न मिलने के चलते बीते बुधवार को अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट फिरोजाबाद ने शिकोहाबाद पुलिस को जयपुर जेल में बंद आरोपियों से पूछताछ के लिए जयपुर जाने की अनुमति दी थी। बृहस्पतिवार सुबह थाना शिकोहाबाद से उप निरीक्षक चमन शर्मा समेत एक अन्य पुलिसकर्मी जयपुर के लिए सुबह सात बजे करीब रवाना हुए। जहां शिकोहाबाद पुलिस ने जयपुर एसओजी से मिलने के बाद जयपुर जेल में बंद डॉ. सुकेश यादव एवं नंदन मिश्रा से पूछताछ की।

 
विज्ञापन

जयपुर सूत्रों के अनुसार शिकोहाबाद पुलिस ने जेल में बंद दोनों आरोपियों से बीएससी एग्रीकल्चर तथा बीटेक-पॉलीटेक्निक कोर्सों के छात्रों के आरोपों के बारे में पूछा गया है। उनके यहां उपरोक्त कोर्स में कितनी सीटें हैं, कब मान्यता मिली। इसके अलावा पीड़ित छात्रों की फीस कहां जमा की गई थी, उनको फीस रसीद न देने के पीछे क्या वजह रही। इन सभी सवालों के जवाब पुलिस ने दोनों आरोपियों से लिए हैं। शिकोहाबाद पुलिस ने शाम पांच बजे तक दोनों आरोपियों से लगभग तीन घंटे तक गहन पूछताछ की है।

ये भी पढ़ें -  UP: सपा सांसद के आवास पर पथराव, तोड़फोड़...करणी सेना फिर दे रही हमले की धमकी, पुलिस है कि पकड़ ही नहीं पा रही

फिरोजाबाद के एसपी ग्रामीण अखिलेश भदौरिया ने बताया कि जयपुर जेल में बंद दोनों आरोपियों से पूछताछ के लिए शिकोहाबाद पुलिस से एसआई एवं एक अन्य पुलिसकर्मी जयपुर गए थे। जहां जेल में बंद दोनों आरोपियों से शिकोहाबाद थाने में दर्ज केस से सम्बन्धित कुछ प्रश्नों के जवाब लिए हैं। जल्द ही अब दोनों आरोपियों को पीसीआर रिमांड पर लेने की तैयारी की जाएगी। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed