फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Shabb e Barat : Akidtmnd descended shrines

शब ए बारात: इबादतगाहों में उमड़े अकीदतमंद

Tue, 02 Jun 2015 11:43 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Tue, 02 Jun 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
Shabb e Barat :  Akidtmnd descended  shrines
ऐ सारी कायनात के शहंशाह, ऐ मखलूक के पालने वाले, ऐ जिंदगी और मौत का फैसला करने वाले, ऐ अर्श-ए-आजम के मालिक हम तेरे गुनहगार, खताकार बंदे हैं। हमारे गुनाहों, खताओं को माफ फरमा। ऐ अल्लाह हम अपने अगले-पिछले, गुनाह-ए-सगीरा, गुनाह-ए-कबीरा और तेरे हुक्म की नाफरमानी की माफी मांगते हैं। या अल्लाह हम अपने गुनाहों से तौबा करते हैं। हमारी तौबा कुबूल कर ले। तेरे सिवा कोई इबादत और बंदगी के लायक नहीं और तेरे सिवा कोई तारीफ के लायक भी नही है। मेरे माबूद हमारे गुनाह तेरी रहमत से बड़े नहीं। हमें गुमराही केरास्ते से हटाकर सिरात-ए-मुस्तकीम पर चलने की तौफीक दे। जब तक जिंदा रहे, तब तक हमें ईमान और हक पर रख...आमीन। इस तरह की दुआ शहर की हर मस्जिद से सुनाई दी। मौका था शब-ए-बरात का जब शहर भर में लाखों मुस्लिमों ने इबादत कर हर खास-ओ-आम के लिए दुआ मांगी।
विज्ञापन

मंगलवार की रात को शहर के मुस्लिम इलाकों में चहलपहल बनी रही। बाद नमाज-ए-इशा से लेकर सुबह फजर तक लोग मसजिद, कब्रिस्तान और सड़कों पर दिखाई दिए। लोगों ने मसजिदों में जाकर पूरी रात  नफली  इबादत में गुजारी। किसी ने अपने गुनाहों की माफी के लिए  दुआ की, तो किसी ने अपने बुजुर्गों को बख्शवाने की। हर कोई बारगाह-ए-इलाही  में दुआ करता दिखा। हर कोई इस मुकद्दस और अजीम रात  का फायदा उठाना चाहता था। सदर बाजार स्थित जामा मस्जिद, कटरा पठानान में ही स्थित प्राचीन शाही मस्जिद, नगर निगम के सामने स्थित फीरोजशाह के मकबरा, मस्जिद मेवा फरोशां, आगा शाही मस्जिद में इबादत करने वालों की भीड़ लगी हुई थी। इस दौरान प्रमुख सरक्यूलर रोड स्थित कब्रिस्तान, विजय टाकीज के सामने स्थित कब्रिस्तान के साथ ही नगर के ही अन्य कब्रिस्तानों में इबादत की गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed