फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Seven observers of the commission will monitor the assembly elections in the district

विधानसभा चुनाव पर जिले में निगरानी करेंगे आयोग के सात प्रेक्षक

Fri, 28 Jan 2022 10:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
Seven observers of the commission will monitor the assembly elections in the district
फिरोजाबाद। भारत निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए जिले की पांच विधानसभाओं की निगरानी को सात प्रेक्षक तैनात किए हैं। इसमें दो प्रेक्षकों की नजर विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों के द्वारा खर्च की जानी वाली धनराशि, पुलिस के प्रेक्षक जिले की पांचों विधानसभा में पुलिस फोर्स की व्यवस्था का निरीक्षण तथा चार सामान्य प्रेक्षक अपनी-अपनी विधानसभा क्षेत्र में हर गतिविधि पर नजर रखेंगे। आयोग ने गुजरात, उड़ीसा एवं बिहार राज्यों में तैनात वरिष्ठ आईएएस, आईपीएस अफसरों को जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन

भारत निर्वाचन आयोग ने वर्ष 2009 बैच के मध्य प्रदेश के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी संतोष सिंह गौर को पुलिस प्रेक्षक के रूप में तैनात किया है। सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से समूची पांच विधानसभा क्षेत्र की व्यवस्थाओं को देखेंगे। आयोग ने व्यय प्रेक्षक के रूप में दो अफसरों को तैनात किया है। इसमें राजा भट्टाचार्य को फिरोजाबाद, शिकोहाबाद एवं सिरसागंज विधानसभा के प्रत्याशियों के खर्चे पर निगरानी करेंगे तो टूंडला एवं जसराना विधानसभा के प्रत्याशियों पर आरएल अरुन प्रसाद के द्वारा निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन

इसके साथ ही सामान्य प्रेक्षक सिरसागंज विधानसभा के लिए झारखंड राज्य के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी चंद्रशेखर, जसराना विधानसभा के लिए उड़ीसा राज्य के 2014 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सीयदुल्ला विजय, गुजरात में तैनात 2009 बैच के आईएएस अधिकारी डीएच शाह को टूंडला विधानसभा जबकि 2003 बैच के सीनियर आईएएस अधिकारी स्वरूप पी को फिरोजाबाद एवं शिकोहाबाद विधानसभा का सामान्य प्रेक्षक बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक कुमार सिंह ने कहा कि आयोग की ओर से जिले में सात प्रेक्षकों की तैनाती की जा रही है। उन्होंने कहा सभी प्रेक्षकों के सहायक जिला स्तरीय अफसरों को तैनात किया जा रहा है। ताकि चुनाव के दौरान किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed