{"_id":"61fc21914f42f35179359788","slug":"seven-injured-in-dispute-over-road-seven-injured-firozabad-news-agr523254167","type":"story","status":"publish","title_hn":"रास्ते को लेकर दो पक्षों में मारपीट, सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रास्ते को लेकर दो पक्षों में मारपीट, सात घायल
विज्ञापन
फिरोजाबाद (मक्खनपुर)। रास्ते को लेकर शुरू हुए विवाद के दौरान दो पक्षों के बीच मारपीट के दौरान पथराव हो गया। इसमें सात लोग घायल हुए। पुलिस ने घायलों का सरकारी ट्रॉमा सेंटर में डाक्टरी परीक्षण कराया है।
मक्खनपुर थाना क्षेत्र के गांव गागई निवासी रामब्रेश और प्रेमचंद्र के बीच रास्ते को लेकर बुधवार रात विवाद हुआ था। ग्रामीण मामले को शांत कराते तब तक दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। इस बीच एक पक्ष से रामब्रेश, कर्मवीर सिंह, इंद्रवीर और श्यामवीर तथा प्रेमवीर के पक्ष से प्रेम चंद्र और सोमवीर घायल हो गए। घायलों को देर रात पुलिस सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर पहुंची। थानाध्यक्ष मक्खनपुर महेश कुमार सिंह का कहना है कि रास्ते को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। तहरीर आने पर मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जाएगी।
दूसरे मामले में बसई मोहम्मदपुर में झगड़ा करते समय पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम मधु सूदन निवासी लेबर कॉलोनी, विशाल निवासी आजाद नगर थाना उत्तर, राज सौंलकी निवासी सादाबाद हाथरस, आशीष चौहान निवासी सिविल लाइन इटावा और अभिषेक कुमार निवासी लेबर कॉलोनी लाइनपार बताए गए है। पुलिस ने घायलों का डाक्टरी परीक्षण कराने के साथ ही उनके खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है।