फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Sentenced to life imprisonment for four accused

अपनी ही उधारी का रुपये लेने पहुंचे युवक को मिली मौत, चार को सजा उम्रकैद

Mon, 27 Aug 2018 09:31 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Mon, 27 Aug 2018 09:31 AM IST
विज्ञापन
Sentenced to life imprisonment for four accused
प्रतीकात्मक फोटो

फिरोजाबाद के थाना नसीरपुर के ततारपुर में चार वर्ष पूर्व पैसे के लेनदेन को लेकर युवक की पीट-पीटकर हत्या के चार आरोपियों को अपर जिला जज एफटीसी द्वितीय सुबोध सिंह ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

विज्ञापन


आगरा के खेड़ाराठौर निवासी मुन्नेश के भतीजे नीलेश के साथ सैफई में चुनाव के प्रचार के लिए गया था। इसी दौरान नीलेश के पास नसीरपुर के ग्राम ततारपुर निवासी सरिता देवी का फोन आया कि उधारी के पैसे ले जाओ। जायलो से उसके गांव पहुंचे।
विज्ञापन


पैसे लेनदेन को लेकर विवाद के दौरान जगदीश, सरिता देवी, राजू मुरारी, मुकेश ने नीलेश, मुन्नेश पर लाठी- डंडों से हमला किया था। नीलेश की मौत हो गई थी। पुलिस ने अभियोग दर्ज किया।  मामला सुनवाई को अपर जिला जज एफटीसी द्वितीय सुबोध सिंह के न्यायालय में पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता नरेंद्र सिंह सोलंकी ने पहल की। अपर जिला जज एफटीसी द्वितीय सुबोध सिंह ने बयान के आधार पर आरोपी जगदीश, उसकी पत्नी सरिता, राजू व मुरारी को हत्या के आरोप में दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed