फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Senior clerk suspended after cutting found in employee service book

Firozabad News: कर्मचारी सेवा पुस्तिका में कटिंग मिलने पर वरिष्ठ लिपिक निलंबित

Sat, 04 Jan 2025 07:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 04 Jan 2025 07:36 PM IST
विज्ञापन
Senior clerk suspended after cutting found in employee service book
टूंडला। कर्मचारी सेवा पुस्तिका में कटिंग व ओवर राइटिंग मिलने पर अपर कमिश्नर की रिपोर्ट पर कमिश्नर ने वरिष्ठ लिपिक को निलंबित कर दिया है। कमिश्नर की कार्रवाई से विभाग में खलबली मची हुई है। आगरा मंडल की अपर कमिश्नर डाॅ. कंचन शरण ने 13 दिसंबर को टूंडला कोतवाली, तहसील व खंड विकास कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण किया था। खंड विकास कार्यालय के निरीक्षण के दौरान उन्होंने ब्लॉक के रिकार्ड को भी देखा था। इस दौरान उन्हें कर्मचारी सेवा पुस्तिका में वरिष्ठ लिपिक मोहम्मद रईस अनवर द्वारा कटिंग व ऑवर राइटिंग मिली थी। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई थी। साथ ही उन्होंने जांच रिपोर्ट कमिश्नर रितु माहेश्वरी को सौंपी थी। जांच रिपोर्ट के आधार पर कमिश्नर माहेश्वरी ने वरिष्ठ लिपिक मोहम्मद रईस अनवर को निलंबित कर दिया है। मामले में बीडीओ प्रभात रंजन ने बताया कि कमिश्नर ने लिपिक के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed