{"_id":"63a4a3a1f8af2863ab29eb01","slug":"selfless-donation-is-particularly-fruitful-firozabad-news-agr557799098","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: निश्वार्थ भाव से किया दान,विशेष रूप से होता है फलदायी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: निश्वार्थ भाव से किया दान,विशेष रूप से होता है फलदायी
विज्ञापन
फिरोजाबाद। अखिल भारतीय सोहम महामंडल के तत्वावधान में आयोजित संत सम्मेलन में स्वामी सत्यानंद महाराज ने सेवा और दान विषय पर चर्चा करते हुए कहा जहां प्राणी के जीवन में सेवा और परोपकार का महत्व है वहीं दान भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। निस्वार्थ भाव से किया गया दान और विशेष रुप से गुप्त दान अधिक फलदाई होता है।
रामलीला मैदान में आयोजित संत सम्मेलन में सत्यानंद महाराज ने कहा कि सेवा परोपकार से मानव में सद्गुण,दया करुणा प्रेम सत्य और शुभ संस्कार आते हैं। स्वामी शुकदेवानंद महाराज ने कहा मनुष्य को इंद्रियों पर संयम करके मन को सेवा में लगाना चाहिए। सम्मेलन में स्वामी प्रणवानंद, भारतानंद, अनंतानंद, प्रज्ञानंद, प्रीतमदास नारायण आनंद ब्रह्मचारी अरुण देव ने धर्म चर्चा की।
कथा व्यास पंडित रामगोपाल शास्त्री ने भगवान कृष्ण एवं सुदामा वर्णन करते हुए कहा भगवान के यहां कोई अमीर गरीब नहीं है। स्वामी सत्यानंद महाराज का नगर के गणमान्य लोगों द्वारा सम्मान किया। इस दौरान महापौर नूतन राठौर, नगर आयुक्त घनश्याम मीणा, मुख्य अभियंता मनीष, महाप्रबंधक जलकल विभाग महाप्रबंधक रामबाबू राजपूत, संदीप भार्गव, देवीचरण अग्रवाल, हरवंश शर्मा, अनूप चंद जैन, चंद्र प्रकाश शर्मा, शील मणि शर्मा, अनुपम शर्मा उपस्थित थे।