{"_id":"0d5eb76f8d51892ce29c3ec0b20ec8d5","slug":"seal-2350-bags-of-urea-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूरिया की 2350 बोरी सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूरिया की 2350 बोरी सील
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Sat, 13 Dec 2014 11:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूरिया की किल्लत को ध्यान में रखते हुए संयुक्त निदेशक कृषि आगरा मंडल आगरा एके दीक्षित ने टूंडला के थोक विक्रेता के यहां छापेमारी की। दुकानदार कोई अभिलेख नहीं दिखा सका। यूरिया को सील करने के साथ कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
शुक्रवार को यूरिया की किल्लत को देखते हुए संयुक्त कृषि निदेशक आगरा मंडल आगरा अनिल कुमार दीक्षित एवं जिला कृषि अधिकारी अखिलेश पांडेय ने संयुक्त रूप से टूंडला के थोक उर्वरक के विक्रेता सिंह खाद व बीज भंडार पर छापेमारी की।
जिला कृषि अधिकारी अखिलेश पांडेय ने बताया कि छापे के दौरान दुकानदार लोकेंद्रपाल तो नहीं मिला उनका पुत्र मिला। वह कृषि विभाग के अफसरों को दुकान के कोई अभिलेख भी नहीं दिखा सका। मौके पर 2350 बोरी यूरिया अंदर मिली। बताते हैं कि थोक की दुकान से फुटकर दुकानदारों को महंगी दर पर यूरिया की बिक्री किए जाने की शिकायत मिली थी।
विज्ञापन
उन्होंने दुकान पर रखी 2350 बोरी यूरिया को सील करने के साथ कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन्होंने कहा कि दुकानदार को अभिलेखों के साथ तलब किया है। सभी उर्वरक विक्रेताओं को चेतावनी दी है कि वह कालाबाजारी करना बंद कर दें। यदि कोई मनमानी करेगा तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
लखनऊ से होगी मानीटरिंग
फीरोजाबाद (ब्यूरो)। रबी की फसल के लिए उर्वरक के संकट को ध्यान में रखते हुए प्राइवेट दुकानों की काला बाजारी रोकने को सीधे शासन ने लखनऊ से मानीटरिंग करने का काम शुरू कर दिया है। शासन ने संयुक्त कृषि निदेशक पीसी सिंह को सुहागनगरी का प्रभारी बनाया है।