फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   SDM freed government land from encroachment by plowing standing crops In Firozabad

Firozabad: एसडीएम ने जुतवा दी खड़ी फसल, कब्जा मुक्त कराई सरकारी जमीन; दी हिदायत

Sun, 28 Jan 2024 09:01 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 28 Jan 2024 09:01 PM IST
सार

फिरोजाबाद में एसडीएम ने गेंहू की खड़ी फसल जुतवा दी। उन्होंने सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराई। दोबारा कब्जा न करने की हिदायत दी। 

विज्ञापन
SDM freed government land from encroachment by plowing standing crops In Firozabad
गेंहू की फसल । संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में जसराना तहसील क्षेत्र में एक परिवार ने एक हेक्टेयर से अधिक सरकारी जमीन पर कब्जा कर रखा था। कई बार पैमाइश होने के बाद भी कब्जा नहीं छोड़ा। मामला एसडीएम तक पहुंचा तो वह मौके पर पहुंच गए और नाप कराई।  

विज्ञापन


एसडीएम ने खेत में खड़ी गेहूं की फसल को जुतवा कर जमीन को कब्जा मुक्त कराया। साथ ही कब्जा मुक्त जमीन पर गोवंश के लिए चारा उगाने के बीडीओ को निर्देश दिए हैं। गांव नवलपुर में कई बार लेखपाल ने सरकारी जमीन की पैमाइश कर उसे कब्जा मुक्त करने के निर्देश दिए, लेकिन लेखपाल की दबंगों ने नहीं सुनी। 
विज्ञापन


लेखपाल की चेतावनी के बाद भी जमीन कब्जा मुक्त होती न देख एसडीएम आदेश सिंह सागर मौके पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने लेखपाल एवं कानूनगो से जमीन की पुन: पैमाइश कराई और जेसीबी से खेत में खड़ी गेहूं की फसल को नष्ट कराया। साथ ही दोबारा कब्जा करने पर मुकदमा दर्ज करने की चेतावनी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed