{"_id":"68754f9325a8b6b2ba0d01e4","slug":"scuffle-with-meter-reader-attempt-to-snatch-mobile-firozabad-news-c-169-1-sagr1021-152324-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: मीटर रीडर से हाथापाई, मोबाइल छीनने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: मीटर रीडर से हाथापाई, मोबाइल छीनने का प्रयास
Tue, 15 Jul 2025 12:12 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 15 Jul 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
फिरोजाबाद। विद्युत उपकेंद्र सिविल लाइन दबरई के अंतर्गत गांव दबरई में एक मीटर रीडर के साथ हाथापाई तथा गाली गलौज करने के साथ मोबाइल छीनने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में थाना मटसेना नामजद तहरीर दी गई है।
विद्युत उपकेंद्र दबरई में तैनात मीटर रीडर टिंकू ने बताया कि वह दोपहर लगभग पौने तीन बजे दबरई में मीटर चेकिंग कर रहा था तो इस समय एक युवक ने हाथापाई करते हुए उसका मोबाइल छीन लिया। इसके साथ ही गाली-गलौज करते हुए उसने जान से मारने की धमकी भी दी। उसने इसकी सूचना 112 पुलिस को दे दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच करना शुरू कर दिया है। इस संबंध में अवर अभियंता राहुल अग्रवाल ने आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
संवाद