फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Schoolgirl's condition worsens in girls hostel, hospital recruitment

- गर्ल्स हास्टल में छात्रा की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

Wed, 19 Apr 2017 11:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Wed, 19 Apr 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
Schoolgirl's condition worsens in girls hostel, hospital recruitment
छात्रा को प्राइवेट ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया।
 जलेसर रोड स्थित दाऊदयाल महिला महाविद्यालय के हॉस्टल में बीटीसी प्रथम वर्ष की छात्रा की हालत बुधवार शाम को काफी बिगड़ गई। छात्रा को प्राइवेट ट्रामा सेंटर लाया गया। बुधवार को छात्रा की परीक्षा थी और पेपर खराब हो गया था। बताया जा रहा है कि पेपर खराब होने से छात्रा ने तनाव में फांसी लगाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

मूल रूप से बनारस की रहने वाली छात्रा  श्वेता सिंह (25) दाऊ दयाल महिला महाविद्यालय से बीटीसी कर रही है। छात्रा अपनी सहपाठी प्रियंका के साथ कालेज हास्टल में बने कमरे में रहती है। देर रात श्वेता को उपचार के लिए प्राइवेट ट्रामा सेंटर लेकर पहुंची उसकी सहेलियों ने बताया कि बुधवार को पहले सेमेस्टर का दूसरा पेपर था। कैप्टन राम सिंह में वह परीक्षा देने गई थी। पेपर खराब होने के बाद छात्रा श्वेता सिंह मानसिक रूप से परेशान थी। वह शाम को अपने रूम में थी और उसकी रूम पार्टनर सहेली प्रियंका अपनी अन्य सहेलियों के साथ दूसरे रूम में थी। प्रियंका रूम में पहुंची तो श्वेता बेहोश पड़ी थी। प्रियंका द्वारा शोरगुल करने पर हास्टल स्टाफ के साथ छात्राएं भी एकत्रित हो गए। छात्रा को हास्टल कर्मचारी रवि 108 एंबुलेंस से प्राइवेट ट्रामा सेंटर लाया। यहां उसकी हालत गंभीर होने पर आईसीयू वार्ड में भर्ती कर लिया गया है। इधर, सूचना पर उत्तर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। चौकी प्रभारी विभवनगर ने पूरे मामले से आलाधिकारियाें को अवगत कराया। रामगढ़ पुलिस हॉस्टल में पहुंची और छात्रा के कमरे की तलाशी ली। वहीं छात्रा का उपचार करने वाले डा. राजीव यादव का कहना है कि छात्रा को गैसपिन कंडीशन में लाया गया है। थाना प्रभारी रामगढ़ का कहना है कि छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया है। उसका उपचार ट्रामा सेंटर में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed