{"_id":"64120b6c9c06e73ed505aaa6","slug":"school-director-attacked-with-sticks-rods-and-bars-firozabad-news-c-25-1-92200-2023-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: स्कूल संचालक पर लाठी, डंडो और सरियों से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: स्कूल संचालक पर लाठी, डंडो और सरियों से हमला
Wed, 15 Mar 2023 11:46 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Wed, 15 Mar 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
स्कूल संचालक पर लाठी, डंडो और सरियों से हमला
आरोपी मरणासन्न हालत में छोड़ कर भागे
संवाद न्यूज एजेंसी
शिकोहाबाद। स्कूल संचालक पर कुछ लोगों ने लाठी, डंडे और सरियों से हमला बोल दिया। उसको मरणासन्न हालत में छोड़ कर भाग गए। घटना की जानकारी होते ही परिवारीजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराया है।
थाना क्षेत्र के गांव आमरी निवासी शिव मोहन दीक्षित (40) गांव के बाहर एसबी स्कूल चलाते हैं। बुधवार रात को वह स्कूल से अपने कुत्ते को घुमाने खेत पर जा रहे थे, तभी गांव के ही कुछ लोगों ने एक राय होकर उन पर हमला बोल दिया। पीड़ित का आरोप है कि गांव के ही एक हिस्ट्रीशीटर ने अपने भाई, पुत्र और अन्य साथियों के साथ हथियारों से लैस होकर हमला बोला। कुछ लड़कों पर सरिया, डंडा थे। हमलावरों ने उस पर सरियों और डंडों से हमला बोला, जिससे वह जमीन पर गिर पड़ा। उसके बाद उक्त लोगों ने उस पर लाठी और सरियों से हमला किया। जिससे वह अचेत हो गया था। उसके पूरे शरीर में चोटें आई हैं। आरोप है कि शरीर में लगभग एक दर्जन छोटे बड़े फ्रेक्चर हैं। हमलावर उसे मृत अवस्था में छोड़ कर भाग गए थे। जब इसकी जानकारी परिजन को हुई तो उसको लेकर थाना पहुंचे। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराया है। प्राथमिक उपचार के बाद इमरजेंसी से घायल को फिरोजाबाद रेफर कर दिया। इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर के अनुसार शरीर में काफी चोटें हैं। शरीर कई जगह से टूट गया है। घटना के बाद गांव में दहशत फैलने के साथ तनाव व्याप्त हो गया है।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक हरवेंद्र मिश्र का कहना है कि आमरी में मारपीट की सूचना मिली है। घायल का मेडिकल कराया गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।