{"_id":"664d0d76bdc43ff2680ffa37","slug":"scammers-cheated-a-farmer-out-of-rs-28-thousand-firozabad-news-c-169-1-sagr1030-125001-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: टप्पेबाजों ने किसान को बातों में फंसाकर ठगे 28 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: टप्पेबाजों ने किसान को बातों में फंसाकर ठगे 28 हजार रुपये
Wed, 22 May 2024 02:39 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Wed, 22 May 2024 02:39 AM IST
विज्ञापन
सिरसागंज। थाना सिरसागंज क्षेत्र में मंगलवार को स्टेट बैंक से नकदी निकालने आए किसान को टप्पेबाजों ने अपनी बातों में फंसा लिया और उससे 28 हजार रुपये की ठगी कर ली। ठगी करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे करहरा निवासी सुरेंद्र कुमार ने इटावा रोड स्थित स्टेट बैंक में से अपने खाते से 28 हजार रुपये निकाले थे। बैंक के बाहर खड़ा हो गए। इसी दौरान उसके पास दो युवक आए और उन्होंने कहा बाबा हमारे रुमाल में दो लाख रुपये हैं इन्हें आप पकड़ लो और अपने खुले 28 हजार रुपये हमें दे दो। हमें पास वाली दुकान पर भुगतान करना है। यह सुनकर ग्रामीण ने रुमाल में बंधे हुए रुपये पकड़ लिये और उन्हे अपने रुपये दे दिये।
रुपये मिलते ही दोनों टप्पेबाज मौके से फरार हो गए। काफी देर तक जब दोनों युवक नही आये तो ग्रामीण ने रुमाल खोल कर देखा। रुमाल खोलते ही ग्रामीण के होश उड़ गए। रुमाल में कागजों की गड्डी बंधी हुई थी। ग्रामीण ने काफी देर तक दोनों को खोजने का प्रयास किया, लेकिन टप्पेबाजों के बारे में उसे कोई जानकारी नही मिल सकी। ग्रामीण ने इसकी थाने में कोई शिकायत नहीं की और अपने घर चले गए।