फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   saree shop caught fire again in Firozabad victim lodged complaint at thana

UP News: साड़ी की दुकान में दोबारा लगी आग, पीड़ित ने थाने में की शिकायत; जल चुका लाखों का सामान

Mon, 21 Oct 2024 09:02 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 21 Oct 2024 09:02 PM IST
सार

फिरोजाबाद में साड़ी की दुकान में दूसरे दिन ही दोबारा आग लग गई। इस पर पीड़ित ने थाने में शिकायत की है। पहले दिन आग लगने से लाखों का सामान जल गया था। 

विज्ञापन
saree shop caught fire again in Firozabad victim lodged complaint at thana
आग से जला सामान, बुझाते दमकलकर्मी - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में थाना उत्तर क्षेत्र में शनिवार रात एक साड़ी की दुकान में भीषण आग लगी थी। इसे काफी मशक्कत के बाद बुझाया गया था। इसमें लाखों का नुकसान हुआ था। रविवार की रात दुकान में पुन: आग लग गई। पीड़ित का आरोप है कि कोई जानबूझकर उसकी दुकान में आग लगा रहा है। उसने मामले की शिकायत थाने में की है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक कर रही है।

विज्ञापन


जलेसर रोड लोहिया नगर निवासी संजीव जैन की मुखिया साड़ी भंडार के नाम से दुकान संचालित करते है। शनिवार की देर रात करीब दो बजे दुकान में भीषण आग लग गई। जिससे त्यौहार को लेरक भंडारण किया गया पूरा सामान जलकर राख हो गया। फायर विभाग की टीम ने तीन घंटे मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया था। रविवार का दिन शांति से गुजरने के बाद रात में पुन: दुकान में आग लग गई। 
विज्ञापन


जानकारी पर दुकान स्वामी, थाना की पुलिस और फायर विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझा दी गई। संजीव जैन का कहना है कि कोई जानबूझकर उसकी दुकान में आग लगा रहा है। पीड़ित ने मामले की तहरीर थाना उत्तर में दी है। थाना प्रभारी राजेश पांडेय ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक कराए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed