फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   sapath li

छोड़ो अपने सारे काम, पहले चलो करें मतदान

Sun, 26 Jan 2020 12:10 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2020 12:10 AM IST
विज्ञापन
sapath li
फिरोजाबाद। शिकोहाबाद तहसील तिराहे से मतदाता जागरूकता रैली को रवाना करते हुए एसडीएम एकता सिंह व ? - फोटो : FIROZABAD
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर शनिवार को तहसील परिसर से मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को एसडीएम एकता सिंह ने हरी झड़ी दिखा कर रवाना किया। इसके बाद रैली दोनों बाजारों से घूमती हुई तहसील परिसर में पहुंची। यहां पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। छात्र-छात्राओं ने मनमोहक प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

शनिवार को रैली में बच्चे नारे लगाते हुए चल रहे थे। जिसमें प्रमुख रूप से छोड़ो अपने सारे काम, पहले चलो करें मतदान, आधी रोटी खाएंगे, बोट डालने जाएंगे आदि नारे रहे। यहां पर छात्राओं ने रंगोली सजाई। विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम में ब्लूमिंग बड्स, न्यू नारायन पब्लिक स्कूल, नारायण इंटर कॉलेज, पाली इंटर कॉलेज, गुरुनानक पब्लिक स्कूल, यंग स्कॉलर्स एकेडमी, बीडीएम गर्ल्स कॉलेज सहित अन्य स्कूल के छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में तहसीलदार सत्यप्रकाश, खाद्य पूर्ति निरीक्षक सुनील कुमार, बीडीएम गर्ल्स महाविद्यालय, डीसेंट पब्लिक स्कूल, सेंट रामस पब्लिक स्कूल, जीडीपीसी, ज्ञानदीप सीनियर सेकेंड्री स्कूल, श्रीराजकान्वेंट स्कूल सहित अन्य विद्यालयों में भी मतदाता जागरूकता दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। जीआईसी नसीरपुर में प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार के नेतृत्व में रैली निकाली और मतदाता जागरूकता के लिए शपथ ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed