{"_id":"5f1988778ebc3e63910400eb","slug":"sapa-news-firozabad-news-agr4516427154","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइकिल रैली निकालने पर सपाइयों के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइकिल रैली निकालने पर सपाइयों के खिलाफ मामला दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जसराना(फिरोजाबाद)। समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर निकाली जा रही साइकिल रैली पर प्रशासन की नजर टेढ़ी हो गई है। पुलिस ने बिना अनुमति रैली निकालने के मामले में सपाइयों पर मामला दर्ज कर लिया है। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने इं. सचिन यादव के नेतृत्व में मंगलवार को झपारा से साइकिल रैली निकाली थी। रैली में सपाइयों ने भाजपा सरकार की विफलता एवं सपा सरकार में हुए विकास कार्यों का प्रचार-प्रसार किया था। अब रैली निकालने पर मुस्तफाबाद चौकी प्रभारी मुन्नालाल यादव ने थाना एका के पैढ़त निवासी इं. सचिन यादव, प्रवीन निवासी भैंडी, किशनवीर निवासी पट्टी बनबारा, चंद्रकांत निवासी टीकामई, अनिल निवासी उस्मानपुर थाना जसराना के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
दर्ज मामले में एसआई ने कहा कि ये सभी लोग जनपद में धारा 144 लागू होने के बाद भी साइकिल रैली निकाल रहे थे। उनके द्वारा रैली निकालने पर कोरोना महामारी फैलने का खतरा था। वहीं मामला दर्ज होने की जानकारी पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। सपा नेता इं. सचिन यादव ने कहा भाजपा के लोग कार रैली निकालने के साथ बैठकें कर रहे हैं। वहीं सरकार विपक्षियों का उत्पीड़न कर रही है। उन्होंने कहा सपा कार्यकर्ता सरकार की दमनकारी नीति के खिलाफ शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात जनता तक पहुंचाते रहेंगे।