फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Sanitation workers went on strike, took out a procession with brooms in their hands, raised slogans

Firozabad News: सफाई कर्मियों ने की हड़ताल, हाथों में झाड़ू लेकर निकाला जुलूस, नारेबाजी

Thu, 28 Nov 2024 10:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 28 Nov 2024 10:35 PM IST
विज्ञापन
Sanitation workers went on strike, took out a procession with brooms in their hands, raised slogans
​शिकोहाबाद में झाड़ू लेकर प्रदर्शन करते सफाईकर्मी। - फोटो : ​शिकोहाबाद में झाड़ू लेकर प्रदर्शन करते सफाईकर्मी।
शिकोहाबाद। नगर पालिका के ठेका सफाई कर्मचारी एरियर, बोनस और अन्य लंबित मांगों को लेकर बृहस्पतिवार सुबह नगर पालिका में एकत्रित हुए। जुलूस के रूप में वाटर वर्क्स पहुंचे। वहां पर नारेबाजी करते हुए धरना दिया। कर्मचारियों ने नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी और सफाई निरीक्षक पर आरोप लगाया। हंगामा की सूचना पर चेयरमैन प्रतिनिधि मौके पर पहुंचे। सभी ने उनके समक्ष सफाई निरीक्षक को हटाने की मांग की। मांगें नहीं माने जाने पर शाम तक धरना जारी रहा। शिकोहाबाद नगर पालिका ने एक साल के लिए 170 अस्थायी ठेका कर्मचारियों को सफाई कार्य के लिए रखा था। बृहस्पतिवार सुबह करीब सात बजे अस्थायी ठेका सफाई कर्मचारी नगर पालिका कार्यालय पहुंचे। यहां से सभी कर्मचारी हाथों में झाड़ू लेकर नारेबाजी करते हुए वाटर वर्क्स पहुंचे। यहां पर फर्श बिछाकर धरने पर बैठकर पालिका प्रशासन के विरोध में नारेबाजी करने लगे। कर्मचारियों ने वाटर वर्क्स पर ताला लगा दिया। सफाई कर्मचारियों के हंगामा करने की सूचना पर नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी सुरेंद्र प्रताप, चेयरमैन प्रतिनिधि राजीव गुप्ता, कार्यालय अध्यक्ष हृदयराम यादव व कई अन्य लोग भी आ गए।
विज्ञापन

अधिकारियों और सफाई कर्मचारियों में बात हुई। सफाई कर्मचारी कुछ भी सुनने को तैयार नहीं हुए। उपजिलाधिकारी अंकित वर्मा भी कुछ ही देर में आ गए। ठेका सफाई कर्मचारियों ने दो टूक कहा कि अगर मांग नहीं मानी गई तो वह पूरे शिकोहाबाद में सफाई व्यवस्था ठप कर देंगे। इसके बाद अधिकारी चले गए और कर्मचारी वाटर वर्क्स पर धरने पर बैठे रहे। ठेका सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण पूरी तहसील में सफाई कार्य ठप हो गया। सड़कों और गलियों में गंदगी देखने को मिली। कर्मचारियों ने जलकल विभाग का घेराव किया और चेयरमैन और अधिशाषी अधिकारी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों ने सफाई निरीक्षक पर सुविधा शुल्क लेने का आरोप लगाया। इस बीच उप जिलाधिकारी ने ठेका सफाई कर्मचारियों से वार्ता की और उनकी सभी मांगें मानने का आश्वासन दिया। ग्रांट बढ़कर आने पर एरियर, बोनस व अन्य भत्तों को भी देने का आश्वासन दिया। लेकिन सफाई कर्मचारी अपनी हठधर्मिता के चलते धरने पर बैठे रहे। उन्हें एसडीएम द्वारा भी समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने किसी की नहीं सुनी।
विज्ञापन

नगर पालिका के ईओ ने बताया कि कर्मचारियों ने 4 दिसंबर को हड़ताल करने के एलान किया था। आज उन्होंने अपनी मांगों को लेकर विरोध जताया है। लेकिन उनका एक साल का आठ नवंबर तक का ठेका था। वह समाप्त हो गया है, इसलिए उन्हें हटाया जा रहा है। जिससे वह आक्रोश में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed