फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Salary of Mission Manager and ADO of Araon, Eka, Narkhi and Jasrana stopped

Firozabad News: अरांव, एका, नारखी और जसराना के मिशन प्रबंधक व एडीओ का वेतन रोका

Thu, 26 Dec 2024 11:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 26 Dec 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
Salary of Mission Manager and ADO of Araon, Eka, Narkhi and Jasrana stopped
फिरोजाबाद। डीएम रमेश रंजन ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की समीक्षा की। उन्होंने ब्लाॅक अरांव, एका, नारखी और जसराना में स्वयं सहायता समूह के गठन की स्थिति खराब पाए जाने पर नाराजगी जाहिर की। ब्लॉक मिशन प्रबंधन के साथ सहायक विकास अधिकारियों को चार्जशीट देने के साथ अग्रिम आदेशों तक वेतन रोकने के आदेश सीडीओ को दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी रमेश रंजन ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की ब्लॉकवार प्रगति की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान जिले के ब्लॉक अरांव, एका, नारखी एवं जसराना में स्वयं सहायता समूहों के गठन की गति काफी धीमी रही।
विज्ञापन

डीएम ने नाराजगी जाहिर करते हुए ब्लॉक मिशन प्रबंधक को चार्जशीट दाखिल करने के साथ एवं सहायक विकास अधिकारी का वेतन रोकने के आदेश सीडीओ शत्रोहन वैश्य को दिए। समूहों का गठन शीघ्र ही शत प्रतिशत किया जाए। जिला विकास अधिकारी पीसी राम जनपद में बिना रजिस्ट्रेशन के क्लस्टर लेवल फेडरेशन (सीएलएफ) न बनाये जाएं और सीएलएफ कार्यरत हैं, उनकी सूची उपलब्ध कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक क्रेडिट लिंकेज कराए जाने की स्थिति खराब पाए जाने पर बैंक ऑफ इंडिया, आर्यावर्त बैंक एवं पीएनबी में अधिक आवेदन लंबित होने पर डीएम ने खासी नाराजगी जाहिर की। जिलाधिकारी ने कहा तीन माह से ऊपर की लंबित पत्रावलियों को सभी बैंकों से तत्काल निस्तरित करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा समूह का गठन मजबूती से कराएं और निष्क्रिय समूह को सक्रिय बनाएं।

सरकार बैंकों के माध्यम से लोन दे रही है, इससे सरकार की मंशा के अनुरूप योजना को संचालित करें। जिससे जन सामान्य को अधिक से अधिक लाभ मिल सके। इस दौरान सीडीओ शत्रोहन वैश्य, डीडीओ पीसी राम, डीपीआरओ जगदीशराम गौतम सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed