फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   sainetri peds distribution

माहवारी स्वच्छता दिवस पर सैनिटरी पैड का किया वितरण

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2020 01:57 PM IST
विज्ञापन
sainetri peds distribution
फिरोजाबाद। विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस के अवसर पर लॉक डाउन के चलते हुए कोमल फाउंडेशन द्वारा जरूरतमंद महिलाओं को सैनेटरी पैड का वितरण न्यू रामगढ़,फिरोजाबाद पर किया गया। कोमल फाउंडेशन के अध्यक्ष अश्वनी कुमार राजौरिया ने कहा कि महिलाओं और किशोरियों को माहवारी के दौरान कई प्रकार की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि इस दिवस का उद्देश्य समाज में फैली मासिक धर्म संबंधी गलत अवधारणाओं को दूर करना, महिलाओं और किशोरियों को माहवारी प्रबंधन संबंधी सही जानकारी देना है तथा आज भी देश के कई परिवारों में लड़कियों को मासिक धर्म के दौरान परिवार से अलग-थलग कर दिया जाता है। मंदिर जाने या पूजा करने की मनाही होती है। रसोई में प्रवेश वर्जित होता है तथा सभी से लॉक डाउन के नियमों को सही ढंग से पालन करने की अपील भी की गई। इस दौरान वीनेश देवी, संजीव शंखवार, पूजा देवी, राधा देवी, अर्चना देवी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed