{"_id":"65ff1fbea391b56cec025cd4","slug":"saffron-gujiya-with-chocolate-dates-and-figs-available-in-the-market-firozabad-news-c-169-1-sagr1024-120904-2024-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: बाजार में आई चाकलेट, खजूर, अंजीर के साथ केसर की गुझिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: बाजार में आई चाकलेट, खजूर, अंजीर के साथ केसर की गुझिया
Sun, 24 Mar 2024 12:00 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 24 Mar 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। होली के त्योहार को देखते हुए गुझिया बाजार गुलजार हो गया है। मावा के साथ ही चॉकलेट, ड्राइफ्रूट गुझिया ग्राहकों को खूब पसंद आ रही है। बाजार में 280 से 1800 रुपये प्रति किलो तक की गुझिया उपलब्ध है। गिफ्ट पैक में भी लोग मिठाई की जगह गुझिया ज्यादा पैक करा रहे हैं। होली के मद्देनजर मिठाई कारोबारियों ने तरह-तरह की गुझिया तैयार की हैं। काजू, चाकलेट, खजूर, अंजीर, केसर व चंद्रकला गुझिया भी इस बार बाजार में आई है। इसके अलावा देसी घी और रसभरी गुझिया भी तैयार की गई है। मिठाई विक्रेता दुर्गेश ने बताया कि लोगों में त्योहार को लेकर उत्साह है। बाजार में गुझिया की बहुत अच्छी मांग है। उन्होंने बताया कि केसर गुझिया 560, सात पाली गुझिया 560, गुझिया 520, चायनिज गुझिया 560, मिनी केसर गुझिया 600, गूझा 600, बेक्ड गूझा 600, चॉकलेट गूझा 700, मिनी चॉकलेट गूझा 700, काजू गुझिया 980, ड्राइफ्रूट गुझिया 980, अंजीर गुझिया 1200, बादाम गुझिया 1100, बादाम पिस्ता गुझिया 1800, ठंडाई गूझे 700 रुपये प्रति किलो की दर से उपलब्ध है।
मावा के बढ़े दाम
होली का पर्व करीब आते ही बाजार में मावा के दाम में तेजी आ गई है। शहर के कोटला चुंगी इलाके में पिछले 35 साल से मावा बेचने वाले दुकानदार धर्मेंद्र ने बताया कि होली के शुरुआत में ही मावा का दाम बढ़ गया है। इस समय मावा 320 रुपये किलो तक बिक रहा है। बीते साल इसका रेट 260 और 280 रुपये था।
तैयार की जा रही नमकीन
मीठी गुझिया खाने के बाद लोगों को नमकीन का स्वाद भी अच्छा लगता है। इसको देखते हुए कुछ दुकानदार कई प्रकार की नमकीन भी तैयार कर रहे हैं। शहर के सदर बाजार में मिठाई व नमकीन की दुकान चलाने वाले धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि उनके यहां 360 रुपये में सूखी और रसभरी गुझिया मिल रही है। इसके अलावा सादी मठरी 240, मोटा नमकपारा 240, पपड़ी 240, मेथीरोल 280, करेला नमकीन 280 और खस्ता भी 280 रुपये किलो में है।