फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Sadhvi's death is not clear in postmortem

पोस्टमार्टम में नहीं हुआ साध्वी की मौत का कारण स्पष्ट

Fri, 28 Apr 2017 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फिरोजाबाद।
अमर उजाला ब्यूरो फिरोजाबाद। Updated Fri, 28 Apr 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
Sadhvi's death is not clear in postmortem
पोस्टमार्टम में नहीं हुआ साध्वी की मौत का कारण स्पष्ट - फोटो : अमर उजाला
साध्वी सुर्ती चेतन शास्त्री (प्रियंका) की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी स्पष्ट नहीं हो सका। उसका बिसरा प्रीजर्व कर लिया गया है। आरोपी महंत के खिलाफ तहरीर देने पहुंचे परिवारीजनों को फतेहाबाद पुलिस ने यह कहकर लौट दिया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद महंत के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के व्यवहार के चलते पीड़ित परिवार फतेहाबाद थाने से लौट आया।
विज्ञापन


साध्वी प्रियंका मूलरूप से रामगढ़ थाना क्षेत्र के नगला मिर्जा बड़ा की रहने वाली थी। आगरा के फतेहाबाद थाना क्षेत्र के गांव छतरियापुरा स्थित सद्गुरु संत कबीर आश्रम के महंत राधेश्याम प्रिंयका के पिता ज्ञान सिंह के गुरु थे। इसलिए महंत का प्रियंका के यहां आना जाना था। साध्वी प्रियंका के भाई बबलू उर्फ दुर्गविजय ने बताया कि महंत राधेश्याम ने बहन प्रियंका को अपने जाल में फंसा लिया था। वह उसको अपने साथ आश्रम पर ले गया। आरोप है कि महंत राधेश्याम उसका मानसिक और शारीरिक शोषण करता था। इसलिए महंत राधेश्याम ने उसकी जहर देकर हत्या कर दी है। पीड़ित भाई ने बताया कि वह तहरीर देने परिवारीजनों के साथ फतेहाबाद थाने पहुंचा था। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही तहरीर लेने की बात कहते हुए थाने से लौटा दिया। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साध्वी की मौत का कारण स्पष्ट न होने के कारण उसका बिसरा जांच के लिए भेजने की बात उत्तर पुलिस ने कही है।
विज्ञापन


सीमा विवाद में फंसी पोस्टमार्टम की कार्रवाई
साध्वी प्रियंका के पोस्टमार्टम की कार्रवाई भी सीमा विवाद में फंस गई। उपचार के दौरान साध्वी की मौत का मेमो सरकारी ट्रामा सेंटर से उत्तर थाने भेजा गया था। इसलिए उत्तर पुलिस ने रामगढ़ को ही सूचना दी। देर रात रामगढ़ थाने में तैनात उपनिरीक्षक  एक उपनिरीक्षक के साथ अस्पताल पहुंचने के साथ ही थाना उत्तर भी पहुंचे। साध्वी की मौत अस्पताल में हुई थी। इसलिए रामगढ़ पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने से हाथ खड़े कर दिए थे। तब कहीं जाकर दोपहर करीब 12 बजे उत्तर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई को शुरू किया। इसके चलते तीन बजे के बाद साध्वी के शव का पोस्टमार्टम हो सका।  
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं कराई गई वीडियोग्राफी
साध्वी प्रियंका के शव का पंचायतनामा मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में उत्तर पुलिस द्वारा अवश्य भरा गया। लेकिन पोस्टमार्टम की कार्रवाई वीडियो कैमरे में कैद नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed