फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   russia ukraine war Kirti came home in Firojabad mother first did tilak then hugged

Ukraine Russia War: सिरसागंज में घर पहुंचने पर कीर्ति का स्वागत, मां ने गले से लगाया, गांव वालों ने कही ये बात...

Wed, 02 Mar 2022 03:57 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 02 Mar 2022 03:57 PM IST
सार

यूक्रेन से लौटीं कीर्ति ने परिजनों से युद्ध के हालातों को बयां किया। उन्होंने कहा कि यूक्रेन में स्थिति ज्यादा खराब है। हर समय धमाकों की आवाज सुनाई देती थी। हर पल बजते सायरन को सुनकर दिल दहल जाता था।

विज्ञापन
russia ukraine war Kirti came home in Firojabad mother first did tilak then hugged
घर पहुंचने पर परिजनों के साथ कीर्ति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिरसागंज के समीपवर्ती गांव धरमई निवासी कीर्ति मंगलवार को यूक्रेन से घर पहुंची तो घर वाले खुशी से झूम उठे। मां सुनीता देवी ने पहले तो उसका तिलक किया फिर गले लगा लिया। मां-बेटी का मिलन देखकर आसपास मौजूद लोगों की भी आंखें नम हो गईं। ऐसा लग रहा था मानों उन्हें जीवन की सारी खुशियां मिल गई हों। गांव की महिलाएं बोलीं कि कीर्ति मौत के मुंह से निकलकर आई है। इसके बाद कीर्ति ने परिजनों से यूक्रेन के हालात को बयां किया।

विज्ञापन

तिरंगा लगे वाहन को किसी ने नहीं रोका

सिरसागंज के गांव धरमई निवासी कीर्ति 2021 में यूक्रेन एमबीबीएस की पढ़ाई करने गई थी। कीर्ति ने बताया कि यूक्रेन में थी तो पल-पल परिजनों को चिंता सता रही थी। युद्ध के भयानक मंजर में हर समय इमरजेंसी का सायरन बज रहा था। बम के धमाके सुनाई दे रहे थे। सड़कों पर फौजी टैंक व गाड़ियों के आवागमन की आवाजें सुनाई दे रही हैं, जिससे हर कोई भयभीत हो गया है। लेकिन वहां से निकलने के दौरान जिस गाड़ी में हम लोग थे, उस पर भारतीय झंडा लगा था। भारतीय झंडा होने के कारण किसी ने भी गाड़ी को नहीं रोका। सोमवार देर शाम दिल्ली पहुंचने के बाद मंगलवार की सुबह दिल्ली से सड़क मार्ग से सिरसागंज के ग्राम धरमई पहुंची कीर्ति अपनों के बीच आई तो परिजन की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

विज्ञापन

मां बोलीं...ये बाबा भोले का आशीर्वाद

कीर्ति की मां सुनीता देवी ने कहा आज महाशिवरात्रि के पावन पर्व के दिन बाबा भोलेनाथ ने उनकी बेटी कीर्ति की सकुशल घर वापसी कराई। ग्रामवासी भी इसे भगवान शिव का आशीर्वाद मान रहे हैं। सुनीता देवी ने बताया कि जब उनकी बेटी यूक्रेन में थी तो पूरा परिवार हर पल भगवान से उसकी सलामती की प्रार्थना कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री-जिला प्रशासन का आभार जताया  

बेटी कीर्ति के सकुशल घर वापस आने पर सुनीता देवी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत सरकार का धन्यवाद किया है। कीर्ति के पिता विनोद कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी फिरोजाबाद सूर्यपाल गंगवार एवं एसडीएम सिरसागंज विवेक मिश्रा से लेकर तहसील प्रशासन तक उनकी बेटी के वापस लाने के लिए प्रयासरत थे।

आकाश बूडा पोस्ट पहुंचा, किशन बस से बार्डर के लिए हुआ रवाना 

टूंडला के एसडीएम पारसनाथ मौर्य ने बताया कि यूक्रेन में फंसे क्षेत्र के छात्रों की वापसी का रास्ता लगभग साफ हो गया है। यूक्रेन में फंसे लोगों के घरवालों से बातचीत हुई है, जिसमें मुहम्मदाबाद निवासी किशन यादव मंगलवार की शाम को चार बजे बस से बार्डर की ओर निकल लिया है। एडीओ पंचायत टूंडला रामशंकर का बेटा आकाश गौतम बुडापेस्ट के करीब है। इस कारण दोनों के खतरा में न होने की उम्मीद जताई है। आकाश को फ्लाइट मिलते ही देश वापसी होना शुरू होगी। परिजन लगातार संपर्क बनाए हुए हैं।

हंगरी बॉर्डर की ओर रवाना हुआ शाहपुर निवासी पुष्पेंद्र

फिरोजाबाद के शाहपुर असुआ निवासी गुलाब सिंह कुशवाह के छोटे पुत्र पुष्पेंद्र सिंह कुशवाह यूक्रेन में एमबीबीएस की पढ़ाई करने गए हैं। सोमवार की शाम से वह पोल्टावा से हंगरी बॉर्डर के लिए 15 से 20 साथियों के साथ रवाना हो गए थे। पुष्पेंद्र के पिता गुलाब सिंह ने बताया कि वहां के हालात काफी खराब होते जा रहा है। इसीलिए बेटा पुष्पेंद्र पोल्टावा से बस के द्वारा हंगरी बॉर्डर की ओर रवाना हो गया था। वे लगातार भारतीय दूतावास के संपर्क में हैं।

रोमानिया बॉर्डर की ओर रवाना हुआ प्रांजुल शर्मा 

फिरोजाबाद के गुंजन एन्क्लेव निवासी व्यापारी बसंत शर्मा के बेटे प्रांजुल शर्मा मंगलवार को यूक्रेन से अपने 15 से 20 साथियों के साथ रोमानिया बॉर्डर की ओर रवाना हुए हैं। पिता बसंत शर्मा ने बताया कि बेटे से लगातार बात हो रही है। उसके साथ आगरा का छात्र राहुल व मेरठ का जीशान भी है। करीब 15 से 20 छात्रों को लेकर बस रोमानिया बॉर्डर पर पहुंचेगी। यूक्रेन से सटे रोमानिया बॉर्डर पर पहुंचने के बाद बुडापेस्ट पहुंचना होगा। उन्होंने कहा कि प्रांजुल से बात होने के बाद ही राहत मिलती है। प्रांजुल की मां प्रीती शर्मा के साथ ही भाई रितिक शर्मा भी भाई से बात करके उसका साहस बढ़ा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed