फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Rupali Dikshit on BJP ruckus

रूपाली दीक्षित को भाजपा में शामिल करने पर हंगामा

Sun, 08 Jan 2017 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद Updated Sun, 08 Jan 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
Rupali Dikshit on BJP ruckus
भाजपा की बैठक में हंगामा।
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनरायन यादव के भाई की हत्या के आरोप में सजा काट रहे अशोक दीक्षित की बेटी को भाजपा में शामिल करने पर ब्रज प्रांत की बैठक में हंगामा हो गया। पूर्व जिलाध्यक्ष समर्थकों ने पदाधिकारियों के साथ गाली-गलौज की और हंगामा किया। हंगामे के चलते पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। एसडीएम ने बिना अनुमति बैठक करने पर आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन

रविवार को यहां एक मैरिज होम में भाजपा प्रांत की बैठक चल रही थी, इसमें प्रदेश के सह प्रभारी रमेश विधूड़ी और ब्रज प्रांत अध्यक्ष बीएल वर्मा शामिल थे। इसी दौरान दोपहर करीब 12 बजे रूपाली दीक्षित अपनी मां मीना दीक्षित, बहनोई सुधीर शर्मा और कई समर्थकों के साथ बैठक में पहुंची। प्रदेश के सह प्रभारी रमेश विधुड़ी के निर्देश पर ब्रज प्रांत के अध्यक्ष ने रूपाली को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। इस पर फीरोजाबाद भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनरायन यादव ने विरोध करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। रमेश विधुड़ी, पूर्व जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनरायन यादव को कमरे में ले गए। इस दौरान करीब एक घंटे तक वार्ता चली, लेकिन पूर्व जिलाध्यक्ष रूपाली दीक्षित को भाजपा में शामिल करने के पक्ष में नहीं थे। इसी बीच बाहर खड़े पूर्व जिलाध्यक्ष के समर्थकों ने गाली-गलौज करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। इस पर पार्टी पदाधिकारियों ने फटकार लगाई तो माहौल और भी गर्मा गया। हंगामे की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इस पर पदाधिकारी बैठक को खत्म कर चले गए।
विज्ञापन

उधर, एसडीएम संगमलाल यादव ने भाजपा जिला उपाध्यक्ष जयजीव पाराशर व सत्कार मैरिज होम मालिक एवं अन्य के विरुद्ध कोतवाली में आचार संहिता का उल्लंघन करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसडीएम संगमलाल ने बताया कि कार्यक्रम की कोई अनुमति नहीं ली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
-ब्रजक्षेत्र की बैठक में पार्टी  के जिलाध्यक्षों, विधानसभा अध्यक्षों और पार्टी पदाधिकारियों की बैठक थी। बैठक में न कोई नारेबाजी की गई और न ही कोई दावत दी गई। आचार संहिता का कोई उल्लंघन नहीं किया गया। राजनीतिक दुर्भावना के चलते पार्टी को बदनाम करने की साजिश की जा रही है। अगर रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है तो वह गलत है।
उदय प्रताप सिंह, कार्य समिति सदस्य, ब्रजक्षेत्र
-पार्टी में मेरी आस्था है और राजनीति करने का मेरा ही नहीं सभी का अधिकार है। यदि मेरे पिता ने कोई अपराध किया है तो उसकी वे सजा काट रहे हैं। वे पिछले 10 साल से जेल में हैं। इसमें मेरा क्या दोष है, फिर भी पार्टी के पूर्व  जिलाध्यक्ष ने पार्टी पदाधिकारियों और मेरे लिए अशोभनीय भाषा का प्रयोग किया, गालियां दी। किसी सार्वजनिक स्थान पर भीड़ के बीच एक महिला को गाली देना उन्हें शोभा नहीं देता।
रूपाली दीक्षित
- अशोक दीक्षित अपराधी हैं। मैंने सिर्फ अपराधी की बेटी को पार्टी में शामिल करने का विरोध किया था। यहां आए कुछ लोग मुझे देखकर नारेबाजी कर रहे थे। इसका मैंने विरोध किया। गाली-गालौज करने की बात सत्य से परे है।
डा. लक्ष्मीनरायन यादव,पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा
यह है मामला
फीरोजाबाद (ब्यूरो)। 12 अक्तूबर 2007 को भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनरायन यादव के छोटे भाई व तिलक इंटर कालेज के प्रवक्ता सुमन यादव की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। मामले में अशोक दीक्षित सहित 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था। अशोक दीक्षित सहित चार लोग साजिश में शामिल होने आरोपी थे। 11 जुलाई 2015 को इस मामले में न्यायालय अशोक दीक्षित और अन्य आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। अशोक दीक्षित इस समय बरेली की सेंट्रल जेल में सजा काट रहे हैं। अशोक दीक्षित पर फीरोजाबाद सहित आगरा के शमशाबाद थाना क्षेत्र में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पहले भी अशोक दीक्षित ने जेल से बसपा के जरिए राजनीति में कदम रखने की कोशिश की थी।
-----------------

संगठन की मजबूती से ही जीतेंगे चुनाव: विधूड़ी
 ब्रज प्रांत की बैठक में 13 जिलों और चार महानगरों के पदाधिकारियों को दिए चुनाव प्रबंधन के गुर अमर उजाला ब्यूरो
टूंडला(फीरोजाबाद)।
ब्रज प्रांत की बैठक में रविवार को हुए हंगामे से पूर्व सांसद और सह प्रदेश प्रभारी रमेश विधूड़ी ने भाजपा पदाधिकारियों को चुनाव प्रबंधन के गुर बताए और कहा कि संगठन की मजबूती से ही भाजपा विधान सभा चुनाव जीतेगी। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवार स्थिति पर चर्चा की।
 आगरा हाईवे स्थित एक मैरिज होम पर बैठक में विधूड़ी ने कहा कि भाजपा विस चुनाव पूरे दमखम के साथ लड़ेगी। जल्द ही प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी। प्रदेश महामंत्री अशोक  कटारिया ने कहा कि संगठन में शक्ति होती है। संगठन को मजबूत बनाकर ही चुनाव को जीता जा सकता है। क्षेत्रीय संगठन मंत्री भवानी सिंह ने पदाधिकारियों को जिताऊ प्रत्याशियों को टिकट देने का आश्वासन दिया। क्षेत्रीय अध्यक्ष बीएल वर्मा ने कहा कि हर जिले के पदाधिकारी से प्रचार प्रसार में लगने का आह्वान किया।

 बैठक में  फीरोजाबाद, आगरा, मथुरा, एटा, अलीगढ़, हाथरस, मैनपुरी, कासगंज, बरेली,  बदायूं आदि सहित करीब 13 जिले और चार महानगरों से पदाधिकारियों ने भाग लिया। इस मौके पर पूर्व विधायक शिव सिंह चक, उदय प्रताप सिंह, दुष्यंत सिंह  जादौन, जयजीव पाराशर, पुष्पेंद्र गुप्ता, द्विजेंद्र  विक्रम परमार, संदीप श्रीवास्तव, अवधेश पालीवाल, शिवशंकर  शर्मा, जितेंद्र शर्मा, देवेश  भारद्वाज, जीतू चौधरी, नमन बंसल, शीलेन्द्र प्रताप सिंह, दिलीप गौड, दिनेश गुप्ता आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम  का संचालन ब्रजप्रांत के महामंत्री अनिल चौधरी ने किया। कार्यक्रम व्यवस्थापक उदय प्रताप सिंह, जयजीव पाराशर, पुष्पेन्द्र गुप्ता व द्विजेन्द्र विक्रम सिंह परमार ने सभी का आभार जताया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed