{"_id":"673654aa100ff85a9e07b364","slug":"rs-40-crore-approved-farmers-contracts-will-start-soon-firozabad-news-c-169-1-sagr1025-137076-2024-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: 40 करोड़ मंजूर, जल्द शुरू होंगे किसानों के बैनामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: 40 करोड़ मंजूर, जल्द शुरू होंगे किसानों के बैनामा
Fri, 15 Nov 2024 01:21 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 15 Nov 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। पचवान में प्रस्तावित आवासीय कॉलोनी के लिए चिह्नित भूमि के बैनामा कराने का काम जल्द शुरू होगा। विकास प्राधिकरण की ओर से शासन को भेजी गई करीब 107 करोड़ की डीपीआर में से प्रथम चरण में 40 करोड़ की धनराशि मंजूर कर दी है। विकास प्राधिकरण के अफसरों के मुताबिक पचवान में आवास विकास परिषद की तर्ज पर कॉलोनी विकसित की जाएगी।
विकास प्राधिकरण ने शहर सीमा से सटी ग्राम पंचायत पचवान में आवासीय कॉलोनी विकसित किए जाने की कार्ययोजना करीब दो साल पहले बनाई गई। लेकिन दो साल से उपयुक्त भूमि विभागीय अफसरों को नहीं मिल पा रही थी। काफी कवायद के बाद जुलाई माह में पचवान, बैंदी स्थित भूमि को आवासीय सेक्टर को चिह्नित किया गया। लेकिन बाद में इस कार्ययोजना में छंटनी करते हुए बैंदी ग्राम पंचायत को अलग कर दिया गया। अब आवासीय योजना पचवान स्थित करीब 64 एकड़ भूमि की गई है। इसके लिए अधिग्रहित भूमि के एवज में किसानों को दिए जाने वाले मुआवजा व अन्य अवस्थापना कार्यों के लिए 107 करोड़ रुपये की कार्य योजना शासन को बीते जुलाई माह में भेजी गई थी।
विकास प्राधिकरण सूत्रों के मुताबिक चिह्नित भूमि का बैनामा कराने को शासन ने प्रथम चरण में करीब 40 करोड़ की धनराशि हस्तांतरण को मंजूरी दे दी है। वहीं प्रथम चरण की धनराशि हस्तांतरण को मंजूरी मिलने के बाद विकास प्राधिकरण अब संबंधित किसानों से संपर्क साधने में जुट गया है। उम्मीद है कि अगले सप्ताह से चिह्नित भूमि के बैनामा का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
पचवान में आवासीय सेक्टर के लिए चिह्नित भूमि के बैनामा के लिए किसानों से संपर्क साधा जा रहा है। प्रथम चरण के लिए शासन ने करीब 40 करोड़ की धनराशि मंजूर की है। धनराशि मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
राजेंद्र प्रसाद, सचिव फिरोजाबाद विकास प्राधिकरण