{"_id":"64b829cf3294c74bcf06f2ed","slug":"roadways-employees-above-40-have-poor-vision-firozabad-news-c-169-1-sagr1027-832-2023-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: रोडवेज में 40 से अधिक उम्र के कर्मचारियों की नजर कमजोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: रोडवेज में 40 से अधिक उम्र के कर्मचारियों की नजर कमजोर
Wed, 19 Jul 2023 11:52 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Wed, 19 Jul 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा के तहत आयोजित सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के अंतर्गत बुधवार को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम द्वारा चालक, परिचालकों तथा रोडवेज कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच कराने के लिए शिविर आयोजित किया गया। बुधवार को लगाए गए चिकित्सा शिविर में चालक, परिचालकों तथा अन्य कर्मचारियों की आंखों की रोशनी और ब्लडप्रेशर की जांच की गई। इसमें से ज्यादातर कर्मचारियों में आंखों की रोशनी कम निकली, वहीं कुछ लोगों का बीपी भी बढ़ा हुआ निकला। रोशनी बढ़ाने के लिए चश्मा टेस्ट कराने और लगाने की सलाह दी गई, जबकि वीपी को कंट्रोल करने के लिए दवा बांटी गई। शिविर में नेत्र परीक्षण अधिकारी डॉ. दीपक तिवारी और डॉ. मोहम्मद शाहिद ने जांच की। 20 कर्मचारियों जिनकी उम्र 40 से अधिक थी उनकी आंखों की रोशनी कम मिली। 10 कर्मचारियों का ब्लडप्रश्र बढ़ा हुआ निकला।
फोटो संख्या दो
रोडवेज बस स्टैंड परिसर में कर्मचारियों की आंखों की जांच करते हुए चिकित्सक।
फोटो संख्या दो
रोडवेज बस स्टैंड परिसर में कर्मचारियों की आंखों की जांच करते हुए चिकित्सक।