फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Roadways buses will run from Tundla to Mathura, Govardhan and Barsana.

Firozabad News: टूंडला से मथुरा, गोवर्धन व बरसाना तक चलेंगी रोडवेज बसें

Mon, 18 Mar 2024 01:02 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 18 Mar 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
Roadways buses will run from Tundla to Mathura, Govardhan and Barsana.
टूंडला। रेलवे स्टेशन पर विविध ट्रेनों के ठहराव मिलने के साथ ही अब उत्तर-प्रदेश परिवहन निगम के अधिकारियों ने यात्रियों की सुविधा के लिए टूंडला रेलवे स्टेशन से बसों को चलाने को हरी झंडी दे दी है। स्टेशन से मथुरा, गोवर्धन व बरसाना के लिए दो बसें संचालित होंगी। इन बसों के चलने से रेलयात्रियों व टूंडला की जनता को लाभ मिलेगा। टूंडला रेलवे स्टेशन का अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 41 करोड़ से हो रहे पुर्ननिर्माण के साथ ही कई महत्वपूर्ण ट्रेनों को ठहराव दिया गया है। इन ट्रेनों के ठहराव से काशी, अयोध्या, शिखरजी आदि को आगरा, मथुरा आदि तीर्थ व पर्यटन स्थलों से जोड़ा गया है। मगर टूंडला स्टेशन से आगरा, मथुरा आदि तीर्थयात्रियों व पर्यटकों के लिए समुचित व्यवस्था न होने पर टूंडला की जनता की मांग, सांसद डा चंद्रसेन जादौन व रेल सलाहकार समिति एवं जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) के सदस्य श्रीकृष्ण गौतम की पहल पर उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने भी बसें चलाने की घोषण की है।
विज्ञापन

निगम द्वारा जारी की गई समय सारिणी के मुताविक टूंडला रेलवे स्टेशन से मथुरा और बरसाना के लिए दो बसों का संचालन किया जाएगा। मथुरा में चल रहे मेले को देखते हुए इनका संचालन होली बाद प्रारंभ किया जायेगा। बसों के संचालन की मंजूरी से क्षेत्रीय जनता में काफी प्रसन्नता है। इन बसों के चलने से आगरा, कान्हा की नगरी मथुरा, बांके बिहारी वृंदावन, बरसाना आदि धार्मिक स्थानों के दर्शनों को जाने के लिए रेलयात्रियों व टूंडला के आसपास के लोगों सीधी बस सेवा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed