{"_id":"58a73bcb4f1c1b941ad84cb6","slug":"roads-not-telling-the-story-of-the-unfinished-development","type":"story","status":"publish","title_hn":"खस्ताहाल सड़कें कह रही अधूरे विकास की कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खस्ताहाल सड़कें कह रही अधूरे विकास की कहानी
फिरोजाबाद अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Feb 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
खस्ताहाल सड़कें कह रही अधूरे विकास की कहानी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के वार्ड नंबर चार जैननगर में वैसे तो विकास का पहिया खूब घूमा। फिर भी कुछ मोहल्ले ऐसे रह गए जो अधूरे विकास की कहानी कह रहे हैं। पॉश कालोनियों में सड़क, बिजली, सफाई की समस्या सामने आई।
पालिका बोर्ड में शहर के वार्ड नंबर में करोड़ों की धनराशि से खूब विकास कार्य कराए गए। वार्ड के मुख्य मार्गों से लेकर गली-मोहल्लों में सड़कों का निर्माण हुआ। जिन मोहल्लों में वर्षों से खस्ताहाल सड़केें थीं, वहां आज चमचमाती सड़कें नजर आती हैं। वहीं कुछ क्षेत्र में सड़कों की हालात आज भी नहीं सुधरे। कई स्थानों पर लिंक गलियां अभी भी कच्ची पड़ीं हैं। खाली प्लाटों में खत्ताघर जैसे हालात नजर आते हैं। गोमती नगर पॉश कालोनियाें में गिनी जाती हैं, यहां कई उद्यमी, प्रोफेसर व चिकित्सकों के आवास हैं। विकास प्राधिकरण स्वीकृत भी हो चुकी है, इसके बाद भी यहां के हालात नहीं बदले। गोमती नगर में समस्याओं का अंबार है। पॉश कालोनी गणेश नगर में पार्कों की हालात बेहद खस्ता है। यहां अंडरग्राउंड पाइप लाइन डलने के बाद सड़कें खुदी पड़ी हैं। पूरे वार्ड में पेयजल के लिए मात्र एक टंकी है, वह भी पिछले तीन माह से बंद पड़ी है।
बाक्स--
वार्ड नंबर चार
आबादी - करीब 16000
मतदाता - सात हजार
ये हैं मोहल्ले- नगला भाऊ, गोविंद नगर, इंद्रानगर, मोतीलाल की ठार, बल्देव नगर, लक्ष्मी नगर, जैन नगर, गणेश नगर, मथुरा नगर, गोमती नगर, जैन नगर खेड़ा, नई आबादी।
विज्ञापन
वार्ड में ये हैं प्रमुख समस्याएं
-वार्ड के कुछ मोहल्लों में वर्षों पुरानी जर्जर सड़कें
-कर्मचारियों के अभाव में सफाई व्यवस्था की स्थिति खराब
-वार्ड में डस्टबिन न होने के कारण सड़कों व खाली प्लाटों में लगे रहते हैं कूड़े के ढेर
-पार्कों का रखरखाव न होने से जनता रहती है परेशन
-पूरे वार्ड में मात्र एक टंकी, वह भी महीनों से है बंद
बोली वार्ड की जनता
गोमती नगर निवासी डा. दिनेश टंडन कहते हैं कि कालोनी में सफाई व पानी निकासी का कोई इंतजाम नहीं है। वर्षों बाद भी कालोनी में विद्युत पोल नहीं लगे हैं। आएदिन चोरी की घटनाएं होती हैं।
मथुरा नगर निवासी संजय शाक्य का कहना है कि मोहल्लो में सफाई व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है। कभी कभार सफाई कर्मचारी नजर आते हैं। दिनभर सड़कों पर कूड़ा फैला रहता है।
जैन नगर निवासी मुकेश जैन का कहना है कि पूरे मोहल्ले में कहीं भी नगर निगम द्वारा डस्टबिन नहीं रखवाए गए हैं। ऐसी स्थिति में खाली प्लाट व सड़कों पर कूड़ा डालने से गंदगी रहती है।
गणेश नगर निवासी दीपाली मित्तल कहती हैं टंकी बनाने के लिए पूरे पार्क को घेर लिया गया है। यहां बच्चों के खेलने की कोई जगह नहीं बची है। पाइप लाइन डालने के बाद सड़कें खुदी पड़ी हैं।
इनकी की भी सुनिए
अपने कार्यकाल में पूरे वार्ड में भरपूर विकास कार्य कराए गए हैं। वार्ड में कहीं कोई कच्ची गली नहीं है। पानी की आपूर्ति के लिए वार्ड में सात नलकूप लगे हैं, जिससे जनता को भरपूर पानी मिलता है। कर्मचारियों की कमी के कारण सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं हो सका। वार्ड 16 कर्मचारी तैनात हैं, जबकि 25 कर्मचारियों की जरूरत है। बोर्ड भंग होने के कारण नगर निगम में अधिकारी भी सुनवाई नहीं करते हैं।
शकुंतला देवी
निवर्तमान-सभासद