फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Road Dispute Between Two Colonies Sparks Tension in Shikohabad

Firozabad: दो कॉलोनियों के बीच रास्ते का लेकर विवाद...एसडीएम के आदेश का हो गया विरोध, गिरा दी दीवार

Sat, 10 Jan 2026 02:00 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 10 Jan 2026 02:00 PM IST
सार

रास्ते के विवाद को लेकर दो कॉलोनी के लोग आमने-सामने आ गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामला शांत कराया। 

विज्ञापन
Road Dispute Between Two Colonies Sparks Tension in Shikohabad
गिरा दी दीवार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में दो कॉलोनियों के बीच रास्ते का विवाद शनिवार को गरमा गया। एसडीएम ने गेट बंद सागर कॉलोनी में दीवार लगाकर रास्ता रोकने के आदेश किये, लेकिन दूसरे मोहल्ले के लोगों ने इसका विरोध कर दिया। हंगामे की सूचना पर आदेश प्रति के साथ पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। जिसने दूसरे पक्ष को समझाकर शांत कराया। साथ ही  अपना पक्ष रखने के लिए एसडीएम न्यायालय जाने की नसीहत दी।
विज्ञापन


शहर के स्टेशन रोड स्थित सागर कॉलोनी में रास्ता खुला हुआ है। इस कॉलोनी के बराबर से खेड़ा मोहल्ला शांतिनगर है। सागर कॉलोनी में रास्ते को रोकने के लिए कॉलोनी के लोगों ने एसडीएम शिकोहाबाद के यहां अपील की थी। जिनके पक्ष को सुनने के बाद एसडीएम डॉक्टर गजेंद्रपाल सिंह ने कॉलोनी में दीवार लगाकर रास्ता रोकने के आदेश दिए। आदेशों के तहत शनिवार को मोहल्ले के लोग दीवार लगवा रहे थे। दोपहर एक बजे करीब खेड़ा मोहल्ला से आई एक वृद्धा ने लगाई जा रही दीवार को गिरा दिया।
विज्ञापन


यह घटना उसने पुलिस की मौजूदगी में की। वृद्धा के आक्रोश को देखते हुए पुलिस टीम ने वृद्धा को घेर लिए।  आदेशों का उल्लंघन करने पर जेल भेजे जाने की बात कही। यह बात सुनकर वृद्धा का भी पारा चढ़ गया। उसने एवं खेड़ा मोहल्ला के अन्य लोगों ने विरोध किया। लोगों का आरोप था कि सागर कॉलोनी के लोगो ने अपने घरों का पानी उनकी कॉलोनी की तरफ कर दिया है। दीवार लगवाकर रास्ता बंद किया जा रहा है तो फिर पानी को भी रोका जाए। इस बात पर पुलिस ने वृद्धा एवं उसके पक्ष के लोगो को एसडीएम न्यायालय में अपना पक्ष रखने की नसीहत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed