फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   road accident,firozabad transport office,transport officer,RI firozabad,RI transport,bus fitness certificate

लापरवाही : बिना फिटनेस और स्पीड गवर्नर के जनपद की सीमा में दौड़ रहीं स्लीपर कोच बसें

Thu, 25 Mar 2021 07:52 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 07:52 PM IST
विज्ञापन
road accident,firozabad transport office,transport officer,RI firozabad,RI transport,bus fitness certificate
फिरोजाबाद। फिटनेस और स्पीड गवर्नर के बिना ही स्लीपर कोच बसें सड़कों पर दौड़ रही हैं। खामियों के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। हादसों से हो रहे जान-माल के नुकसान के बाद भी संभागीय परिवहन विभाग के अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे।
विज्ञापन

बीते एक सप्ताह के अंदर जनपद में दो बसें दुर्घटनाग्रस्त हो चुकी हैं। दिल्ली से बिहार जा रही स्लीपर कोच बस कठफोरी के समीप शुक्रवार को एक्सप्रेस-वे पर बने डिवाइडर पर चढ़ गई। इससे बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हालांकि बस में सवार यात्री सुरक्षित रहे। बुधवार को दिल्ली से पश्चिम बंगाल जा रही स्लीपर कोच बस मटसेना थाना क्षेत्र में एक्सप्रेस-वे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में करीब 13 यात्री घायल हो गए। इससे पूर्व भी स्लीपर कोच बसें एक्सप्रेस-वे पर कई बार दुर्घटनाग्रस्त हुई हैं। इसके बाद भी संभागीय परिवहन विभाग के अधिकारी इन बस चालकों और मालिकों के खिलाफ कार्रवाई करने से बच रहे हैं।
विज्ञापन

बिना फिटनेस के दौड़ रही हैं बसें
सड़कों पर दौड़ रहीं स्लीपर बसों में चेकिंग के नाम पर अधिकारियों द्वारा फॉर्मेलिटी पूरी की जाती है। सदर की पूर्व एसडीएम बुशरा बानो ने 25 दिन पूर्व चेकिंग के दौरान चार बसों के चालान काटे थे। इनमें क्षमता से अधिक सवारियां बैठी होने के साथ-साथ बसों का फिटनेस सर्टीफिकेट नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बसों में नहीं है स्पीड गर्वनर
सूत्रों के अनुसार स्लीपर कोच बसों में स्पीड गवर्नर तक नहीं है। चालक जल्दी गंतव्य तक पहुंचने के लिए बस को निर्धारित से अधिक रफ्तार पर बस को चलाते हैं। जो रास्ते में रात के समय हादसों का कारण बन जाती है। जबकि विभागीय अधिकारियों का कहना है कि वर्ष 2018 के बाद जो बसें आ रही हैं उनमें स्पीड गवर्नर लगा हुआ है।

बसें दुर्घटनाग्रस्त न हों। इसके लिए विभाग लगातार अभियान चला रहा है। एक माह में करीब 25 बसों का चालान किया जा चुका है। बसों की फिटनेस पर भी पूरा ध्यान रखा जाता है। -हरिओम, आरआई परिवहन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed